लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। प्रेम जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रियतम को आपकी याद सताएगी।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया चलेगा। आपसी सामंजस्य से रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में भी रोमांस पर रहेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण खुशी लेकर आएगा। आपका प्रियतम आपको कोई अच्छी बात कह सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन में प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी भी आपको पूरा सहयोग देगा। आपके विचारों को समझेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में दिक्कतें हो सकती हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे और दिल की बातें करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन की समस्याएं आ सकती हैं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों पर किसी तीसरे व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, यही आपके लिए बेहतर होगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा दिक्कत भरा रह सकता है।जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। उनसे बातचीत करके घर की बातों पर विचार करेंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। रिश्ते में आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है क्योंकि बेवजह की बातें आपके रिश्ते में दिक्कतें पैदा करेंगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खूबसूरत पलों का फायदा मिलेगा। अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन भी गलतफहमी का शिकार हो सकता है, इसलिए कोई भी बात हो तो सही से समझकर प्रिय को समझाने की कोशिश करें। गृहस्थ जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।