फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 24 Sep 2024 06:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने रिश्ते को विकसित करने के लिए अपने स्वीटू के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद ज़रूरी है। सामान्य जीवन में आयी बाधाएं आपकी लवलाइफ को प्रभावित नहीं कर सकती।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): कोई बढ़िया सा पकवान बनाकर या अपने कोई रोमांटिक गाना गुनगुना कर आप जीवनसाथी के दिल में जगह बना सकते हैं। अपने पार्टनर को प्राथमिकता दें लेकिन अपने काम को भी भूलें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):प्रेम के मामले को लेकर आप गंभीर हैं और इस खेल में जीत के लिए हर संभव प्रयास करना चाहते हैं। आगे बढ़ें और अपने हर सपने को पूरा करें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्यार का इज़हार एकदम करने की जगह धीरे धीरे से इस रास्ते की ओर कदम बढ़ाएं। दोस्ती से शुरुआत करके आप जल्दी ही मंजिल को पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):जीवन में बदलाव आ सकता है और यह परिवर्तन आपके दिल की धड़कनों को बढ़ा देगा क्योंकि कोई खास आपके दिल के दरवाज़े पर दस्तक देगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप में आया बाहरी और आंतरिक परिवर्तन आपके प्रेम संबंध में नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा। यह दृष्टिकोण आपके और आपके साथी को एक दूसरे के और भी करीब लाएगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):लव लाइफ को निखारने के लिए दोनों में प्रेम के साथ साथ विश्वास होना बेहद ज़रूरी है। आपके इस रिश्ते की खासियत है बस जीवन के फैसलों को एक दूसरे पर थोपे न बल्कि मिलकर निर्णय लें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कोई रोमांटिक यात्रा परिवार में आई परेशानियों के कारण रद्द हो सकती है। इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है किन्तु अपने प्रिय को मनाने के लिए कुछ खास करें और खुशियों को वापस लाएं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका प्रियतम आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो आपको खुश और शांत रखता है। अपने पार्टनर को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उनके पसंदीदा कामों में उन्हें प्रोत्साहित भी करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप अपनी रोमांटिक जीवन मे कुछ बदलाव के बारे मे भी सोचेंगे। प्रेम जीवन में आई समस्याओं का सामना पूरे दिल से करें और अपने बीच की गलतफहमियों को जितनी जल्दी हो सके दूर कर लें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने साथी के कारण ही आपका जीवन गुलजार है जो आपको खुश और शांत रखता है, इन पलों को अपने मन में हमेशा के लिए संजों कर रख लें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका पार्टनर आपकी हर गतिविधि में शामिल होने के लिए तैयार है। अपने पति/पत्नी को आज नजरअंदाज न करें अन्यथा एक अनचाहे विवाद से सामना हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें