लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कुछ लोग उदासी या अकेलेपन के कारण आप आज निराश महसूस कर सकते हैं। आप किसी प्रिय के साथ के लिए आज कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। उदास ना हों, आपके गुणों और स्नेह के कारण कोई खास आपकी तरफ आकर्षित होगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपको अपना कोई खास बहुत ही जल्द मिलने वाला है। प्यार, जुनून और रास आज आपके कार्ड में है। आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं। लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे इसलिए आप खुद ही पहल करें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन या रोमांस में समस्याएं आने से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय बिताना चाहेंगे। सब कुछ भूलकर किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनकर लोगों से घुलें मिलें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): बॉस या वरिष्ठ अधिकारी से संबंध बेहतर बन सकते हैं। आपके दोस्त आपके जीवन की वो संपत्ति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):दोस्त आपके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको प्रेरित करते है। किसी खास के लिए भी समय निकाले और उसके साथ अकेले कहीं दूर जाएँ निसंदेह आपको कुछ गुदगुदाते हुए पल मिलेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): भावुकता पर नियंत्रण रखें और रोमांटिक जीवन मे बदलाव के बारे मे सोचें। किसी से प्यार है, तो आज का दिन इसे व्यक्त करने के लिए शुभ है। आज आपको जो सफलता मिलेगी उससे आप भौतिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और इससे आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा। आज आप हर काम में जान लगा दें इससे आपका कल बेहतर बनेगा। याद रखें प्रेम जीवन दोनों के विश्वास , प्रेम और मेलजोल से आगे बढ़ता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर साथी की तलाश है तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि इंतज़ार का फल मीठा होता है। भविष्य में रोमांस के क्षण मिलेंगे। सफर में हुई गड़बड़ी या किसी की लाइलाज बीमारी के कारण तनाव महसूस हो सकता है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने लव लाइफ मे आज एक नया मोड़ आने वाला हैं जिससे आप दोनों के बीच की घनिष्ठता बढ़ेगी। घरेलू जीवन मे कुछ चिंता से पल आ सकते हैं लेकिन आप उनके लिए अच्छी तरह तैयार हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते मे गलतफहमियां कोई बड़ी बात नहीं हैं किन्तु उन गलतफहमियों से अपने रिश्ते मे कोई अंतर न आने देना बड़ी बात हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):लिव इन पार्टनर या कोई करीबी मित्र आज आपके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है ताकि आपके और भी नजदीक आ सके लेकिन काम के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं। नयी जॉब मिलने की संभावना है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): एक नया रिश्ता शुरुआत में मीठा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा। आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें।