फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 22 July: मिथुन राशि वालों के जीवन में खास व्यक्ति दे सकता है दस्तक, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 22 Jul 2025 06:22 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Rashifal Today 22 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल- 22 जुलाई - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 22 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाह की बात पक्की होने की संभावना है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता भाग्य में वृद्धि का कारण बनेगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): क्रश आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा। इस दौरान काम को लेकर भी तनाव बना रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक होगी। लेकिन नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें। इस दौरान अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप और आपके साथी के बीच समान रुचियों और संवाद की मिठास संबंधों में नवीनता लाएगी। साथ बिताया गया कोई रचनात्मक या मनोरंजक समय दिलों को जोड़ सकता है। एकल जातकों को किसी सहज, विचारशील और रचनात्मक व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन अत्यंत भावनात्मक और सौम्य रहेगा। प्रेम में कोमलता और संवेदनशीलता देखने को मिलेगी। एकाकी जातकों को किसी कलात्मक या आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति से जुड़ने का संकेत मिल सकता है। अंतर्मन की आवाज़ को महत्व दें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज उत्साह और उमंग की प्रबल स्थिति बन रही है। आपसी बातचीत में गहराई आएगी, जिससे संबंधों में समर्पण और समझ बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन किसी विशेष व्यक्ति से परिचय का संकेत देता है, विशेषकर सामाजिक मेलजोल के माध्यम से।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी खास इंसान से मुलाकात होगी, जिससे दिन लाभदायक साबित होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप दोनों  एक-दूसरे को समझें। इससे रिश्ता और मजबूत होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों में स्थायित्व और भावनात्मक सुकून का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य में वृद्धि होगी और परस्पर विश्वास प्रबल होगा। जो अकेले हैं, उन्हें किसी पुराने परिचित से संबंध की नई शुरुआत का संकेत मिल सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार का साथ बना रहेगा परंतु दोस्त की बातों से मन परेशान रहेगा। किसी नए रिश्ते के योग बनेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि मनपसंद व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। पहले से शादीशुदा लोग किसी मूवी या डिनर पर जाने की प्लानिंग करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए सुखद समय बिता सकते हैं। इस दौरान दोनों शॉपिंग पर जा सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व से अपने क्रश का ध्यान आकर्षित करने में सफल होंगे। पार्टनर के बीच संवाद की कमी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें