लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप उदास महसूस कर रहे हैं और कुछ समय सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में बिताना चाहते हैं। अगर किसी के लिए पागल हैं तो अभी पूरा साहस बटोरकर अपनी चाहत का इजहार करें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): याद रखें सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता। दोस्तों का साथ आपका खजाना है। अब वक्त है घर और अन्य कामों को पूरा कर कुछ कामुक और आवेशपूर्ण खेल खेलने का।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत आज आपके कार्ड में है। आप न केवल अपने अपने साथी का मन बहलाते है बल्कि अपनी भावनाओं को भी सही से व्यक्त करते है। अपने प्रेमी के साथ शारीरिक और आध्यात्मिक अंतरंगता का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका व्यक्तित्व ऐसा है जो किसी का भी दिल जीत सकता है। आपकी ऊर्जा अभी उच्च स्तर पर है लेकिन आपकी छोटी सी गलती अभी आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यह जीवन का वो चरण है जब आप काम और परिवार के कार्यों में भी संतुलन बनाये रखेंगे। आपका गुस्सा रोमांटिक रिश्ते को कसैला कर सकता है लेकिन शांत रहें क्योंकि आपके चार्म से आपका प्रियतम ज्यादा देर दूर नहीं रह पाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी दुःख, झटके या अपमान के कारण आज आप कुछ पीड़ित महसूस कर सकते हैं लेकिन अपनों के साथ मेल-जोल से कुछ आराम मिलेगा। अपने प्रेमी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और उन्हें शिकायत का मौका न दें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अभी किसी वाद-विवाद से बचें। परेशानियों का सामना करने के लिए आज का समय सर्वश्रेष्ठ है। अगर आप विपरीत लिंग से शर्माते है या असुरक्षित महसूस करते है तो आपमें आत्मविश्वास की कमी है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नया परिवेश या वातावरण आपको कुछ नए मोमेंट और अहसास प्रदान करेंगे जिससे आप अपनी हर समस्या या कष्ट को भूल जाएंगे। प्यार में नए प्रयोग करना न भूलें जिसका अर्थ हैं नए अनुभव पाएं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कानूनी समझौतों और टाई अप आपके लिए खुशखबरी ले कर आएंगे। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर सोचें कि आप क्या चाहते हैं। आज आप अपने हमसफ़र से मिलेंगे और उस रिश्ते में बंधेंगे जिसका सपना आप लम्बे समय से देख रहे हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते में कभी कभी कूटनीति का प्रयोग करना बुद्धिमता का प्रतीक है। अपने दिलबर से दिल खोल कर बात करें और मुहब्बत के इस सुनहरे अहसास को अपने दिल में न छुपा कर रखें इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। आने वाले समय में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपने साथी से सब कुछ शेयर करें, साथ ही अपने पार्टनर को यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मन की शांति के लिए घर से उपयुक्त कोई स्थान नहीं है इसलिए आज घर में अधिक समय बीतेगा। दिल की बात बताने के लिए भी अभी समय उपयुक्त है और इसके लिए आपकी एक मुस्कान व प्यार के दो बोल ही काफी हैं।