Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिये आपको प्रेरित करेगा कि आप अपने प्रिय को प्यार भरी बातों से और खूबसूरत गिफ्ट से लुभाने का प्रयास करें और अपने प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जीवन साथी से झगड़ा ना करें। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उन्हें अपने प्रिय की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी। आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) :शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन के लिए सामान्य दिन है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन में उनके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी लेकिन शाम तक आप उसका हल निकाल लेंगे। प्रेम जीवन में प्यार भरे समय की अनुभूति होगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी आपके काम में आपको मदद भी देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के प्यार में रंगे नजर आएंगे और काफी रोमांटिक महसूस करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए आज का दिन कहीं घूमने जाने के लिए अच्छा रहेगा।