फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मकर राशि वालों के जीवन में किसी खास की होगी दस्तक, पढ़ें अन्य राशियों का लव राशिफल

Tue, 01 Jul 2025 06:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal Today 1 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Love Rashifal Today 1 July - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 1 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। आप सोलमेट के साथ डिनर पर जाने की प्लानिंग करेंगे। सिंगल लड़कियों को उनका दोस्त प्रपोज कर सकता है। कुल मिलाकर दिन यादगार रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के तनाव को लेकर आप भी परेशान रहेंगे। जो लोग सिंगल है, उनके जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। शाम के समय आप सोलमेट के साथ शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पुरानी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। आप वाणी की कोमलता का ध्यान रखें और साथी की भावनाओं को समझें। सिंगल लोगों को इंतजार जारी रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए साथी से बात करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सिंगल लोग क्रश से भावनाओं को साझा करने में संकोच न करें। आपके सितारे बता रहे हैं कि प्यार में नई शुरुआत करना आपके लिए यादगार रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। आप दोनों एक दूसरे के लिए समर्पित रहेंगे। लेकिन सिंगल लोगों की किसी से नजदीकियां बढ़ेंगी। आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। मन को हल्का करने के लिए दोस्त से बात साझा करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन रोमांटिक वार्तालाप वाला साबित होगा। जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाएंगे। आप दोनों एक नया अनुभव के साथ वापस आएंगे। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल जातकों की ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में आज शांति और प्रेम बना रहेगा। रिलेशनशिप में लोग बातचीत से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। क्रश से बात होने पर मन पहले से बेहतर अनुभव करेगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन रिश्ते में नई शुरुआत लेकर आया है। आप हाल ही में किसी के प्रति आकर्षित हुए हैं, तो आप दिल की बात कहने के लिए अभी रूके। विवाह योग्य जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर पहले कोई धोखा आपको मिला है, तो किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत अभी न करें। आप इस खास दोस्ती को अभी जारी रखें और साथी को समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को रोमांस के कई मौके मिलेंगे।
 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सिंगल जातकों को किसी पुराने परिचित से दिल जुड़ने के संकेत मिल सकते हैं। आप इस रिश्ते में स्वतंत्र महसूस करेंगे। वहीं शादीशुदा लोग साथी को लेकर खरीदारी करने जाएंगे। यहां आप एक अच्छा समय साथ बिताएंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि आज रोमांटिक लाइफ वैसी ही रहेगी जैसी आप चाहते हैं। आप सोलमेट को समझने और प्रेम देने में सफल रहेंगे। ये रिश्ता आपको एक अच्छा अनुभव कराएगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करने के ज्यादा मौके मिलेंगे। आपकी बातें साथी का दिल छूएगी। इस दौरान अपनी पसंद के शख्स से शादी करने की इच्छा जाहिर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें