फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 08 Jan 2023 09:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
8 जनवरी 2023 का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी सह कार्यकर्ता की तरफ से आज आपको कोई प्रस्ताव मिलेगा। उनकी बात को ध्यान से सुनें और उसके बाद ही निर्णय लें। याद रखें, दिल शीशे की तरह नाजुक होता है, जो एक ही झटके में टूट सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): कोई बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें। अपनी हर योजना की चर्चा अपने जीवनसाथी के साथ करें और उनके सुझावों को गंभीरता से लें। आपकी चाहत आपके जीवन में ऑक्सीजन की तरह हैं जिसके बिना जीवन संभव नहीं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी मीठी मीठी बातों से आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे।  अपने दिल के सबसे करीबी के लिए समय निकाल कर कहीं घूमने निकल जाएँ और कुछ गुदगुदाते पल साथ बिताएं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपका या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है। बस ध्यान रखें कि किसी भी गलतफहमी को अपने बीच में न आने दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका भाग्य हमेशा आपका साथ देता हैं और यही कारण हैं कि सफलता आपके पैर चूम रही हैं। अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लेने से आपका अपने पार्टनर को और भी चाहने लगेंगे। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज अपना और अपने प्रियजनों का खास ख्याल रखें। अगर लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से आप नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी खास की मदद लें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें और साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें। अगर बाहर जाना ज़रूरी न हो तो घर पर ही रहें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): काम और व्यवसाय के लिए आपका दिन अच्छा है जहाँ आपके बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा कर रहे हैं। लवलाइफ आज आपको अधिक उत्साहित नहीं कर रही है। दोस्तों या बच्चों के साथ समय बिता कर आप बेहतर महसूस करेंगे।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): एक व्यस्त दिन में बाद आप थोड़ा खाली समय चाहेंगे ताकि आप अपने चाहने वालों के साथ फुरसत के कुछ खास पल गुजार सकें। खुद पर भरोसा रखें और नए दोस्त बनाएं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):समय के साथ लोग आपके  जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढ़ालना प्यार का सुबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी ख़ुशी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें