लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप ऐसा महसूस कर सकते हैं कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आपको उदासीन महसूस होगा। अपने दिल की सुनें और मन की बातों को शोना के साथ ज़रूर बांटे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर से दिल खोल कर बात करें ताकि आप उन्हें खास महसूस करा सकें। संयम से काम लें और इसके बाद आप पाएंगे कि परिस्थितियां कितनी बदल चुकी है। मुहब्बत के इस प्यारे अहसास को दिल में छुपा कर न रखें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज किसी खास अवसर या सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएँ क्योंकि आज का दिन खुशियों भरा है। संचार, संगीत, नृत्य और फोटोग्राफी से आप अपने दिल के सबसे करीबी को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप नए संबंधों को बनाने और पुराने संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए एक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है। अपने पार्टनर के साथ अधिक अन्तरंग महसूस करेंगे और यह सुखद रोमांटिक पल आपको रोमांचित कर देंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): परिवार को लेकर आप हमेशा भावुक रहते हैं और यही वजह है कि पिता या शिक्षक पर आया संकट आपको परेशान कर सकता है। पहले से बनाई गयी यात्रा की योजना आपको निजी कारणों से रद्द करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने साथी को नजरअंदाज न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को मिलता है। आज आपका भाग्यशाली दिन है इसलिए अपने इस दिन से कुछ फुरसत के पल निकालें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप भावनात्मक स्थिरता का आनंद लेंगे क्योंकि आप अपने प्रियतम से नजदीकियां महसूस करेंगे।शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए आपने प्रेमी से विचारों को साझा करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने रिश्ते के बारे में अपनी उग्र भावनाओं को दबाएं, शांत रहें, और आगे की योजना बनाएं। रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो एक परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है बस सही समय आने दें। सोलमेट के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग घाटे को भी फायदे में बदल सकती हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कोई भी समस्या आये तो निराश न हों, अपने आपको प्रोत्साहित करने और सफलता हासिल करने के लिए यह समय बढ़िया है। इस अहम मौके पर अपने जोड़ीदार की भी सलाह लेना न भूलें और दोनों मिलकर सफलता का मज़ा लें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप इस समय अचानक आई घरेलू मुसीबतों से न घबराएं बल्कि डटकर इनका सामना करें। प्यार में अपने प्रियजन से की खट्टी मिट्ठी छेड़खानी आपको रोमांचित बनाये रखेगी साथ ही इससे आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके कुछ सभ्य मित्र आज आपकी हर संभव मदद करेंगे। आपका साथी आपको प्रेरित करेगा और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बदले में अपने स्वीटहार्ट से प्यार व केयर करे और उसके प्रति समर्पित रहें।