Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में आपके लिए एक नया अध्याय शुरू हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। इस दौरान सभी गलतफहमियां बातचीत के जरिए दूर हो जाएगी। आपकी सरलता और आपका हंसमुख रवैया आपकी ताकत बनेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक होगी। आज भाग्य आपके साथ है और आपको धन, प्रसिद्धि व पहचान प्राप्त होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सदस्यों में आपसी मतभेद बना रहेगा, जिससे कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न भी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जातकों के लिए भी रिश्तों में रोमांस रहेगा। अपने पार्टनर संग आज शाम डिनर डेट पर जा सकते हैं। इस दौरान दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक होगी। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इजहार करें। इस दौरान आपकी संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी पुरानी गलती के कारण जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। इस दौरान वाणी की कोमलता का ध्यान रखें। घर परिवार में लोग आपका पूरा साथ देंगे। आज उस दोस्त से मुलाकात होगी, जो जीवन में अच्छे सलाहकार की भूमिका निभाता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी क्रश आपसे बात करने आएगी। दिल की बात कहने के लिए समय शुभ रहेगा। इस दौरान किसी खास से मुलाकात होगी। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पार्टनर के साथ सुनहरे क्षणों को बिताएंगे। कहीं डेट पर जाने की तैयारी आज पूरी होगी। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते है, जिससे उनका मन खुश होगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो उसके लिए आप अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने साथी और परिवार के साथ वक्त गुजारें। किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। इस दौरान पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके सितारे उच्च हैं, इसलिए आज जो चाहेंगे वो आपको पक्का मिलेगा। आपका रिश्ता जीवनसाथी से और मजबूत होगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।