फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 03 Aug 2024 06:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
03 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने हमसफ़र से मिलेंगे और उस रिश्ते में बंधेंगे जिसका सपना आप लम्बे समय से देख रहे हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप निजी लाभ की तुलना में लोगों की सेवा करने में अधिक रूचि रखते है। यह जीवन का वो चरण है जब आप काम और परिवार के कार्यों में भी संतुलन बनाये रखेंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका गुस्सा रोमांटिक रिश्ते को कसैला कर सकता है लेकिन शांत रहें क्योंकि आपके चार्म से आपका साथी ज्यादा देर दूर नहीं रह पायेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह समय इश्क़ के लिए बेहतरीन नहीं है। प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। बॉस या अधिकारी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आपका भाग्य पलटने वाला है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):नए सम्बन्ध बनने के भी योग हैं क्योंकि कोई खास आपकी और आकर्षित है। एक गुलाब का फूल या चॉकलेट आपके प्यार की मिठास को और भी बढ़ा देंगे, जिससे आप इन पलों का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। आने वाले समय में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपने साथी से सब कुछ शेयर करें, साथ ही अपने स्वीटू को यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज का दिन नयी योजनाओं और नए अनुभवों का है जहाँ परिवारिक संघर्ष आपको विचलित करेगा तो प्यार की मधुर आवाज़ आपको स्वर्ग सा अहसास कराएंगी। पति और पत्नी के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपनी पार्टनर के साथ पहले से ही अपने भविष्य को लेकर विचार कर लें ताकि आने वाले समय में आप अपने रिश्ते का आनंद ले सकें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी को अच्छा महसूस कराएं और इसके लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाना एक अच्छा उपाय है। आपकी यह मेहनत रंग लाएगी। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपनी समस्या अपने जीवनसाथी को बताये क्योंकि उनके सुझाव आपको परेशानी से छुटकारा दिला सकते है। आपका पार्टनर आपके जीवन का अहम हिस्सा है, जिस पर आपको हमेशा विश्वास करना चाहिए।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यह दिन मनोरंजन से भरपूर है जहाँ आप खुल कर जीना चाहते हैं। घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप आज अपने लव रिलेशनशिप में असाधारण उत्तेजना और उत्सुकता का अनुभव करेंगे। अपने करिश्मे और कूल रवैये का प्रयोग कर के जिसे चाहते है उससे प्यार का इजहार करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें