फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और मकर राशि वालों के भाग्य में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 03 Aug 2024 06:47 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
3 अगस्त का दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आपको किसी  परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को भी मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताएं लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में साथी से आपकी खटपट हो सकती है। आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। यदि आपने किसी योजना में निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी काम के पूरा होने से आप अपने घर में किसी पूजा आयोजन को करा सकते हैं।
 

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। पारिवारिक उलझनों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी अपने किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी के लिए अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें और अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आपके किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप कुछ नए इनकम के सोर्स से भी जुड़ सकते हैं। आपको कोई लेनदेन बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को  उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कारोबार में आपको एक नई पहचान मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपके भाई व बहन आपके काम में पूरा साथ देंगे। आपको कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण जरूरी टेस्ट कराने होंगे। आप अपने कामों को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी कोई उलझन परिवार के सदस्यों के सामने अवश्य रखें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आप किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ  बैठकर पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको शीघ्रता व भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा होगा। आपके किए गए कामों से सब प्रसन्न रहेंगे।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको यदि कोई पैसो संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसमें ढील न दें। आपको किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी किसी बात को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी संतान को किसी नौकरी में यदि समस्या आ रही थी, तो वह बदलाव कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस में किसी डील को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन उसे पूरा होने में समस्या आएगी। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरी मदद करेंगे। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से कोई उपहार मिल सकता है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कड़ी मेहनत से अपने किसी लक्ष्य को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को कुछ समस्याएं तो आएंगी, लेकिन फिर भी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी जरूरी काम को लेकर धन उधार लेना पड़ सकता है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको अपनी व्यावसायिक योजना पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से  आपके सभी काम पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।  आपको अपनी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करके आगे बढ़ना होगा। आप किसी से कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उन्हें बुरी लगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहें, क्योंकि इस समय में आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। भाई व बहनों से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप अपनी शान शौकत से वस्तुओं की खरीदारी पर पूरा ध्यान देंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी घर मकान आदि को खरीदने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें