फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 02 May 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
02 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपको अपने रुखे व्यवहार से बाद में पछ्तावा भी हो सकता है। यदि वाकई में आपको पश्चाताप है तब आप इसके लिए प्रेमी से क्षमा मांग सकते हैं और उपहार स्वरुप कोई भेंट दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप पिछ्ली बातों को भुला नहीं पाए, इसीलिए आपकी झल्लाहट अपने प्रेमी पर निकल सकती है। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): ये सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। दूसरों की बातों में फंसकर प्रेमी से अनबन हो सकती है। आपका प्रेमी आपको समझाने का प्रयास भी करेगा, लेकिन आप टस से मस नहीं होगें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको किसी की बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले एक बार अभी तक के अपने प्रेमी जीवन पर नजर अवश्य ही डालना चाहिए।आप प्रेमी के साथ किसी तरह की नाइंसाफी ना करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज का दिन आपके प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेमी से आपकी बातचीत काफी अच्छे मूड में होती रहेगी। इससे आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक करीब पा सकते हैं और आने वाले समय के लिए कुछ वादे भी एक-दूसरे से कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके भीतर जो भावनाएं हैं, उन्हें कुछ समय तक दिल में ही रहने दें, क्योंकि उन्हें प्रकट करने का अभी सही समय नहीं आया है। आप प्रेमी से जो अपेक्षाएं मन ही मन रखे हुए हैं, उन पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आप अपने प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बदलाव अपने भीतर करना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि कुछ बातें जो आपके प्रेमी को आप में पसंद नहीं है उनमें सुधार कर आप प्रेमी जीवन को भी सफल बना सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कोई बात आपके प्रेम संबंधों में कांटा बनकर उभर सकती है, जिससे आपका दिल आहत हो सकता है।  ध्यान रहे, प्यार का मतलब किसी का हमेशा पास रहना ही नहीं होता, अपितु ज़रूरत पड़ने पर एक दूसरे का साथ देना भी होता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए, आपको  एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही हैं, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप मित्रों के साथ मनोरंजक स्थानों पर जा सकते हैं। यदि आप प्रेमी को साथ ले जाते हैं, तब आपको उसका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। आप अपने रिश्ते को मधुर बनाने के लिए जीवनसाथी को मनाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपको कुछ निजी परेशानियों का अनुभव हो सकता है, जिससे प्रेमी की ओर कम ध्यान दे पाएंगे।  एक बार फिर से आप दोनों प्रेमी जीवन का आनंद लेगें। प्रेमी जीवन से संबंधित आप कोई भी फैसला लेने से पूर्व एक बार अपने प्रेमी की सलाह भी अवश्य लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें