फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 02 July: मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 02 Jul 2025 06:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Rashifal Today 02 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
02 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 02 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो समय निकालकर शांति से बातचीत करें। धैर्य और समझदारी से रिश्ता बेहतर होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। अविवाहित जातकों को कोई खास आकर्षित कर सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। रिश्ते में पारदर्शिता रखें और बिना बात तर्क-वितर्क से बचें। संयम से काम लेंगे तो प्रेम संबंध मजबूत बनेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। आज का दिन रिश्तों में भावनाओं को सहेजने और समय देने का है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  प्रेम जीवन में रोमांच और आत्मीयता बढ़ेगी। पार्टनर से तारीफ और स्नेह मिलेगा। अगर सिंगल हैं, तो आज कोई आकर्षक व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपको अपने व्यवहार में लचीलापन लाना होगा। छोटी बातों को नजरअंदाज़ करें और अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दिन अंततः मधुर रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। साथ समय बिताने से भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। प्रेम प्रस्ताव रखने या किसी से दिल की बात कहने के लिए दिन शुभ है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अति-उत्साह या ईर्ष्या से बचें। पार्टनर से खुलकर बात करें और भरोसा बनाए रखें। अविवाहित जातकों को भावनात्मक रूप से थोड़ा असमंजस हो सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन रिश्तों में खुशी और ताजगी लाएगा। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए भी अच्छा समय है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर पार्टनर को महसूस कराना होगा कि वह आपके लिए खास हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पार्टनर से बात करते हुए स्पष्ट रहें। आज आपकी सोच थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन संवाद से गलतफहमियाँ दूर हो जाएंगी। संबंधों में नवीनता आएगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज दिल से बात करने का दिन है। प्रेम जीवन में भावुकता और रोमांस दोनों बने रहेंगे। कोई पुराना साथी याद आ सकता है या कोई नया आकर्षण भी संभव है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें