फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 02 Jan 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 02 Jan 2023 08:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
02 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज अनावश्यक विवादों या गतिविधियों से बचें। काम में बढ़ती प्रतियोगिता या बाधा परेशान कर सकती है लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं। अपने प्रियतम को अच्छा महसूस कराएं और इसके लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाना एक अच्छा उपाय है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपकी यह मेहनत रंग लाएगी। अब वो पल आ चुका है जब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना है। आज आप जो चाहेंगे वही पाएंगे। बस एक दूसरे पर पूरा विश्वास करें ताकि लाख मुसीबतों के बाद भी आपका यह बंधन न टूटे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यह दिन मनोरंजन से भरपूर है जहाँ आप खुल कर जीना चाहते हैं। घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें। उसके लिए खाना बनाएं या कोई रोमांटिक गाना गाएं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका हर स्वप्न पूरा होगा बस थोड़ी मेहनत करें। चाँद की बदलती दिशा आपके जीवन के हर पहलू पर प्रभाव डाल सकती है। आज आप खुशियों और संतुष्टि का समान रूप से अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दिल की बातें दिल ही जाने और जाने न कोई, लेकिन आपके मामले में ऐसा नहीं हैं क्योंकि आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ कुछ फुर्सत के पल बिताएं। दोनों साथ में कोई फिल्म देखें, लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ या कॉफ़ी पियें। इस समयअपने साथी को रिझाने के लिए वो सब कुछ करें जो आपके रिश्ते ने नयी जान डाल दे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ कुछ फुर्सत के पल बिताएं। दोनों साथ में कोई फिल्म देखें, लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ या कॉफ़ी पियें। इस समयअपने साथी को रिझाने के लिए वो सब कुछ करें जो आपके रिश्ते ने नयी जान डाल दे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार भरे इन दिन रात को ऐसे ही ना जाने दें बल्कि इस समय का सदुपयोग करें। आपके दोस्त आपके जीवन की वो संपत्ति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): किसी खास के लिए भी समय निकाले और उसके साथ अकेले कहीं दूर जाएँ निसंदेह आपको कुछ गुदगुदाते हुए पल मिलेंगे। अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास सोचें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज हर चीज़ आपको आकर्षित और प्रभावित कर रही है। इस सुनहरे चरण को अपने साथी और परिवार के साथ मनाएं। यात्रा की योजना के रद्द होने से आप दोनों परेशान हो सकते हैं ऐसे में अपने मूड को ठीक करने के लिए आप साथ में भोजन बना या मूवी देख सकते हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको जो सफलता मिलेगी उससे आप भौतिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और इससे आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा। आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप हर काम में जान लगा दें इससे आपका कल बेहतर बनेगा। याद रखें प्रेम जीवन दोनों के विश्वास , प्रेम और मेलजोल से आगे बढ़ता है। अपने लव लाइफ मे आज एक नया मोड़ आने वाला हैं जिससे आप दोनों के बीच की घनिष्ठता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें