फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी : 6 दिसंबर गुरुवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे मिलेगी कामयाबी

Wed, 05 Dec 2018 04:38 PM IST
आचार्य वी. शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
rashi

मेष
यदि आप किसी नयी परियोजना में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज ठहर जाएं क्योंकि इसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। अगर आज आप नयी परियोजना में धन का निवेश करते हैं तो धन की हानि हो सकती है। खरीदारी की दृष्टि से भी दिन बहुत अच्छा नहीं है। आज नई वस्तु की खरीदारी का विचार मन से निकाल दें तो अच्छा होगा, विशेषकर वस्त्र एवं चॉंदी से बने गहने खरीदने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए खरीदारी से बचें।

विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
rashi

वृषभ
चंद्र की स्थिति आज दुर्बल है। आज आप का मन सांसारिक सुखों के प्रति आकर्षित रहेगा। बेहतर होगा कि आप अपनी अभिलाषायों पर पर नियंत्रण बनाए रखें। यह समय खुशी मनाने का है। अपने जीवन साथी से बहुत सारी खुशियां मिलने की संभावना है।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
rashi

मिथुन
विवाद एवं कलह से दूर रहें। जीवन में सादगी बनाए रखें। और कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। उधार लेन-देन न करें यह आपके लिए अच्छा दिन नहीं है। हथियार और धारवाली वस्तुओं से दूर रहें। शत्रु आज सक्रिय हैं, सावधान रहिए।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
rashi

कर्क
साधारण स्थिति में आज का दिन आपके ज्ञान के विकास के लिए उत्तम है। आप जितने ज्ञानी है उतना आप के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पठन-पाठन और शिक्षा के क्षेत्र में लाभदायक फल मिलेगा। लेकिन यह आपकी अपनी क्षमताओं पर निर्भर करेगा। मित्रों का बर्ताव आज आपके प्रति मधुर रहेगा।

विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
rashi

सिंह-
अनावश्यक भय से परेशान न हो। अपने विश्वास पर कायम रहिए। दिन सामान्य रहेगा। आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए और नयी परियोजना प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन ऋण सम्बन्धित विषयों के लिए ठीक नहीं है। यात्रा करना विशेषकर गाड़ी चलाना आज शुभ नहीं रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत न करे विध्न की संभावना है।

विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
rashi

कन्या-
आज आपके व्यक्तित्व में निखार छाया रहेगा। लोग आपके सद्गुणों की तारीफ करेंगे और आपके प्रभाव को मानेंगे। शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में आज आप विजयी होंगे। शत्रु पराजित होंगे। आज आप स्वास्थ्य लाभ करेंगे। अपने लक्ष्य को पाने में आप सफल रहेंगे। आज आप साहसी, शान्तिप्रिय और संतुष्ट रहेंगे। आज के दिन आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है और नयी परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
rashi

तुला-
आज आप अपने खाने की अादतों पर ध्यान दें। अगर आप ज्यादा खाएंगे तो पेट में पीड़ा होने की संभावना है। आज आपको कोई पत्र, संवाद या सकारात्मक संकेत मिलने की सम्भावना है। आज आप जो कुछ भी करेंगे वह धन को ध्यान में रख कर करेंगे। वित्तीय लाभ होने की सम्भावना बन रही है। ज्ञान और बुद्धि के क्षेत्र में आप विजयी होंगे। पडोसियों एवं परिवार के साथ स्नेहपूर्ण संबंध बनाये रखें और आनन्दपूर्वक समय बिताएं।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
rashi

वृश्चिक-
आज आपके लिए गोल्डन कलर शुभ है। आज आपका मन भावनात्मक होने की सम्भावना है। अपनी भावनाओं का उपयोग लेखन, संगीत, चित्रकला और नाटक के क्षेत्रों में करें। आत्मविश्लेषण कर अपने सकारात्मक और नकारात्मक गुणों का अवलोकन करें तदनुसार उनमें सुधार करें।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
rashi

धनु-
आज अपनी ऑंखों, पैरों और हृदय और उसके आस-पास के आंगों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें क्योंकि इन्हें नुकसान पहुॅंचने की संभावना है। आज नयी योजनओं की शुरुआत, वित्तिय मामले, यात्रा, एवं वित्त के निवेश के मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अपनी चिंताओं पर काबू रखें और उनसे उबरने की कोशिश कीजिए अन्यथा आप किसी परेशानी में आ सकते हैं।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
rashi
मकर
चंद्र का संक्रमण आपको अच्छा और लाभदायक फल प्रदान करेगा। आज हर तरफ से लाभ ही लाभ मिल रहा है। उपहार मिलने की संभावना है। धन की प्राप्ति होगी। लोगों का सहयोग मिलेगा, लोग आपके व्यक्तिगत गुणों की प्रशंसा करेंगे।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
rashi
कुंभ
आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप विजयी रहेंगे। आज आप सामाजिक और सांसारिक कार्यां में व्यस्त रहेंगे। लोग आपके गुणो और सांसारिक अनुभवों की तारीफ करेंगे। अपने प्रयत्नों के कारण आपके उपहार की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत विकास और शिक्षा के क्षेत्र में आप सफल रहेंगें।
 
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
rashi

मीन
आज आप जितने धार्मिक होंगे उतना ही आज का दिन आपके लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। हालांकि चंद्र का स्थान कमज़ोर होने से आपको कुछ कठिनाई महसूस हो सकती है, लेकिन नक्षत्रों के स्थान के कारण से आप विजयी और अनुकूल महसूस कर सकते है। कुल मिलाकर कहा जाय तो दिन अनुकूल रहने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें