फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त महीने का अंतिम दिन इन राशियों के लिए लाया है खुशियों की सौगात

विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई केरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।
आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सोचते हैं कि आपके परिवार वाले आपके साथी के चुनाव से सहमत नहीं है। वे अपनी सोच के अनुसार आपका भला चाहते हैं। शांति से उनकी बात सुनें व अपनी बात समझाने का प्रयास करें।
ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि काम बहुत है, लेकिन समय कम है। लेकिन ध्यान रखें कि इससे फायदा ही होता है। परेशान ना हों बल्कि इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपको पहले क्या काम करना चाहिए, इससे आपको शांति मिलेगी। आप पाएंगे कि आपके अधिकारी भी इसमें आपकी पूरी मदद करने को तैयार हैं।
आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अपने काम में लगे रहिए, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

वृष राश‌िः मेहनत और योग्यता से लाभ प्राप्त कर सकेंगे

2 of 12
वृष राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। आपके लिये आज अवसरों की कमी नही है, आपको सिर्फ उनका लाभ उठाना है। ट्रेवल एजेन्सी हो या एअरलाइन, आपको अपनी ओर से कोशिशें करनी होंगी, जिससे सफलता मिल सके। 
आपको खुद लगेगा कि व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज तो जमकर बिक्री करने का दिन है। दिन भर की थकान को भूल जाइए और अपनी उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ का आनंद लीजिए। आपकी पहल, कड़ी मेहनत और आगे बढने की क्षमता के बदौलत अभी और अच्छी आमदनी होनी है, जिसकी आप उम्मीद भी कर रहे हैं।
आज आपको महसूस करना होगा कि ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर बैठने से नुकसान हो सकता है। रोज ब्रेक लें, आज आपकी आंखों में दर्द या गर्दन में परेशानी हो सकती है। समय पर आराम लें और अपनी कलाई और ऊंगलियों को भी आराम दें। हो सकता है कम्प्यूटर पर बैठने से आपको दर्द की समस्या हो। ध्यान रखें, अपनी आंखों पर ज्यादा दबाव ना डालें।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः सेहत के मामले में सावधानी बरतें

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। क्या पता कब कौन सा रिश्ता काम आ जाए, इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को बनाए रखें।
काम और मौज मस्ती दोनो एक साथ, ये आपके कैरियर के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा से ही अपने काम और रुचियों को एक साथ मिलाना चाहते हैं तो आज इससे संबंधित कोई व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि ये अवसर कहीं से भी आ सकता है। आपकी मेहनत और सोच समझ कर बनाई गई योजना ने आपको आपके आगे के कैरियर के लिए तैयार कर दिया है।
अगर आपकी वे वस्तुएं बीमा कराई गई हों तो आर्थिक रूप से कोई विशेष नुकसान नहीं होगा यदि आपने अब तक बीमा नहीं कराया है तो बाकी बची हुई कीमती वस्तुओं का भी बीमा करा लें। अभी भी आपको अपनी कीमती वस्तुओं के खोने या चोरी हो जाने का खतरा है।
अच्छी सेहत के लिए आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान रहे, आप किसी भी लड़ाई में ना फसें, उससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। ध्यान रहे, आप पैष्टिक और सुरक्षित खाना ही खाएं।

कर्क राश‌िः कार्यक्षेत्र में अध‌िकारी से व‌िवाद हो सकता है

4 of 12
कर्क राशि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। सोच समझ कर लिए गए फैसले अंत में आपको खुशी देंगे।
आज आपका अपने बॉस के साथ कोई छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है। आपका बॉस चाहे जो भी कहें अच्छा ही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू ही रखें। आज अपने विचारों को दूसरों पर थोपना अच्छा नहीं है, इसलिए अपने विचारों को अपने तक ही रखें। अगर फिर भी आप अपनी बात कहना ही चाह रहे हैं तो अपने किसी दोस्त से कहें। लेकिन अपने कार्यस्थल पर चुप ही रहें।
आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी आर्थिक योजना की एक सही रूपरेखा तैयार कर लें। एक बजट बनाकर चलें और उसी के मुताबिक एक लक्ष्य तय करें, फिर देखें कि उसके हिसाब से क्या आमदनी हो रही है। आप लम्बी अवधि की कोई योजना बनाते हैं तो उसमें आपको फायदा मिलेगा। और इसकी शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है।
आज आप अपनी इच्छाओं पर काबू रखें। आप छोटी बातों से परेशान होकर अपनी लगन का स्तर गिरा देते हैं। आप अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें, क्योंकि आपके पास नया कार्य आयेगा जिसे आप संभाल सकते हैं। आप खुद का ध्यान रखें। तभी सब कुछ ठीक होगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आय को बढ़ाने के लिए सारे विकल्पों की तलाश करें

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आज आप शायद कुछ आलस सा महसूस करें। लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें कुछ नया करने का प्रयास करें। आप किसी नई रुची में भाग ले सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप अपना अधूरा काम भी पूरा कर सकते हैं।
आज आपको ध्यान रखना होगा शायद कोई आपके कैरियर का सत्यानाश करने पर तुला है। अपने काम व कंपयूटर को सुरक्षित रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं कोई आपकी पीठ पीछे आपकी छवि को खराब तो नहीं कर रहा। आप किसी के भी चंगुल में ना फंसे।
आज अपनी आय को बढ़ाने के लिए सारे विकल्पों की तलाश करें। यह सोचें कि आप अपनी योग्यता व समय का पैसा कमाने में कितना बढ़िया उपयोग कर सकते हैं। कोई ऐसा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जो आप घर से बाहर रहकर भी संभाल सकें। व्यवसाय शुरू करने के अपने सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कीजिए क्योंकि अगर आपने ये शुरू किया तो इसमें सफलता मिलना तय है। अनचाहा दबाव हमेशा से हाई ब्लडप्रेशर बढ़ाता आया है। इसलिए निराशा को दूर रखें और पौष्टिक आहार लें। हेल्थ से सम्बन्धित टिप्स अपनाएं उससे आप जल्द ही ठीक होंगें।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आप छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आप उनके साथ खरीददारी करने या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं। 
आज आपको आश्चर्यजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से आपकी खोज का कोई पार्टनर मिल सकता है। इसके साथ बन्धन या विवाह योग की पूरी संभावना है। यह रिश्ता आजीवन साथी के रूप में सफल होगा।
आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे। लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। अत: कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर हर पहलु को जांच लें तो बेहतर होगा।
आर्थिक मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी लगातार मेहनत रंग लाएगी, अपनी अच्छी सफलता के लिए अच्छी योजना बनाकर चलना बेहतर होगा। अपनी हिम्मत बनाये रखें, कड़े कदम उठाएं, मेहनत करते रहें, और धैर्य भी रखें फिर देखिए दुनियां आपकी मुट्ठी में है।
आज आप अपनी जीवनशैली से गन्दे और अस्वस्थ विकारों को निकाल फैंकें। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आज उसे छोड़ने का उचित समय है। आज अपना ध्यान व्यायाम और स्वच्छ खान-पान पर केन्द्रित करें। आप इस हफ्ते योग में समय बिताना चाहेंगे, क्योंकि आप इस समय स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह जागरुक हैं।
विज्ञापन

तुला राश‌िः कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है

7 of 12
तुला राश‌ि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। ये यादें ना केवल आपको रोमांचित ही करेंगी वरन् भविष्य में रोमांटिक मिजाज बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। भविष्य में अच्छे रास्ते मिलेंगे।
आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना होने पाए। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। अगर आपके मन में कोई ईर्ष्या है तो उसे दिल से निकाल दें और अपने बारे में अच्छा महसूस करें।
आज आर्थिक मामले और निवेश के मामले में आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। आज किया गया निवेश बिल्कुल सुरक्षित है और आपको लगेगा आपकी आर्थिक स्थिति तो संभल ही रही है बल्कि लम्बे समय के लिए आपको आमदानी का रास्ता भी मिल गया है। हड़बड़ाहट में कोई फैसला ना लें। जैसे चल रहें हैं ठीक है।
आज आप खुद पर काबू रखने की कोशिश करें। आपका खाने पीने या धूम्रपान की तरफ हल्का रूझान रहेगा। आज वह दिन है जब आप अपनी बुरी आदतों पर रोक लगा सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि आप सही दिशा मे जा रहे हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः ज‌िन्हें प्यार करते हैं उन्हें उपहार दें

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप में से जो लोग परेशानी को सामना कर हे उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए ताकि आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है। इन पलों में आनंद करें। इस रिश्ते को संयोग के रूप में ही लें तो अच्छा है।
अपने नजदीकी लोगों से बेकार की बहस में ना पड़ें। इस समय छोटे-मोटे झगड़ों की आशंका है। जो भी बोलें सोच-समझ कर ही बोलें। अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझ कर ही करें। कूटनीति से पेश आएं, इससे आप अनचाहे तनाव से बच सकते हैं।
आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बातें पक्की कर सकते है। लेकिन अपनी नकदी और बैंक बैलेंस का ध्यान रखते हुए सभी निर्णय लें। इस मामले में प्रायोगिक बनना सही होगा। 
आज आपके साथ आग या आग के किसी भी उपकरण से कोई चोट या दुर्घटना होने के संकेत हैं। किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप आग या किसी भी तरह के गर्म उपकरणों से दूर रहें। आज आपको हर तरह की सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती हैं।

धनु राश‌िः मेहनत करेंगे तभी सफलता मिलेगी

9 of 12
धनु राश‌ि
कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आप कितने खुशकिस्मत हैं कि जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपके साथ होते हैं। आपको उन्हें आपकी मदद करने पर धन्यवाद देना चाहिए।
आज के दिन आप काम संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। ये आपके सभी सहकर्मियों के लिये आनंद का समय हो सकता है। इस दौरान आप आनंद के साथ ही अपने साथियों को अच्छे से जान भी पाएंगे। लेकिन, ये भी ध्यान रखें कि आपके व्यवहार पर आपके अधिकारियों की भी नजर है। 
आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। जितना खर्च उठा सकें उतना ही खर्च करें। ऐसा तोहफा दें, जिससे आपको और पाने वाले दोनों को खुशी हो। वैसे ये वक्त ऐसा है कि आप अपने खर्चीले होने पर इतरा सकते हैं।
आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें। यह निश्चित कर लें कि आप रोजाना कुछ समय अपने तनाव को कम करने मे लगाएं परन्तु ध्यान रखें की यह समय आप पूरी एकाग्रता से ही दें। इस समय के दौरान आप अपने विचारों को इधर-उधर भटकने ना दें। इन सभी क्रियाओं से आप अपने दिमाग को हल्का और अपनी उर्जा को उच्चस्तर पर महसूस करेंगे।

मकर राश‌िः कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। ये यात्रा चाहे काम के कारण हो या निजी रूप से की गई हो आपको खुशियां ही देगी।
इस समय आपको अपने सपनों को समझ कर उन्हें पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए। अगर इसके लिए आपको यात्रा भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। कार्यक्षेत्र में भी विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपको पूरी हिम्मत से काम लेना चाहिए। अपनी सकारात्मक सोच व हिम्म्त के बल पर आप आसानी से इनका सामना कर सकेंगे।
रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे वाला है। जो लोग आर्किटेक्चर या इंटीरियर का कोर्स कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, अगर कोई इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस काम में लगे हैं उनकी आमदनी बढ़ेगी और उनके काम को सराहा भी जाएगा। आपके हाथ में ज्यादा से ज्यादा काम आयेगा और नतीजतन पैसा भी।
आज आप सिरदर्द से पीड़ित रहेंगे। यह सब काम के बोझ या व्यक्तिगत परेशानी के कारण है। अगर आप कम्पूटर या टी वी पर ज्यादा समय बिताते हैं तो आपको अपनी आंखो को उचित आराम देना होगा। आराम से ज्यादा काम करने के लक्षणों का पता लगाएं।

कुंभ राश‌िः कोई परेशानी आपका मानसिक तनाव बढ़ाएगी

11 of 12
कुंभ राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा।
आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा।
आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आयेगी। 
अब वह समय आ गया है जब आपको अपनी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। आपके तारे आपको असन्तुलित खाने से बचा रहे हैं, इसलिए इस ऊर्जा का प्रयोग करके लाभ उठाएं। इस पल को खुशी से जिएं और जिन्दगी जो भी आपको दे उसमें खुश रहें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज का दिन आप पूरी मौज मस्ती में गुजारना चाहेंगे

12 of 12
मीन राश‌ि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए। आप आज बातचीत के वक्त बहस और विरोध पर तुले हुए हैं। आपको इन प्रवृत्तियों पर लगाम लगानी चाहिए। सौभाग्य से आपका पार्टनर सहनशील है और आपके इस तरह के मूड के पीछे रही वजह को समझ रहा है। इसे सरलता से लें। निराशा खुद दूर हो जाएगी।
आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। काम को कर लेना एक बात है, लेकिन उसे ठीक से करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। अपना उत्पादन और ज्यादा बढ़ाने में लग जाइये ताकि ग्राहकों की मांग पूरी कर सकें। हां गुणवत्ता में कोई समझौता मत कीजिएगा नहीं तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं। 
यह संकेत है कि अगर आप किसी पेट की बीमारी से परेशान हैं तो आज आपको उस बीमारी से निजात मिल जाएगी। अभी आपका पेट नाजुक है इसलिए अपने खान-पान पर नजर रखें। अगर आप अच्छा खएंगे तो आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें