फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार का दिन कई कारणों से इन 5 राशियों से लिए लाभदायक है

विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः लोन के ल‌िए प्रयास कर रहे हैं तो इसके ल‌िए द‌िन अच्छा है
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और आप सही समय पर अपना काम करवा पाएंगे। लेकिन आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य को पाने की आशा ना छोड़ें।
आज आपको लगेगा कि आपके ऑफिस में कुछ बातें आपको परेशान कर रही हैं और आपको उनके साथ काम करने में परेशानी हो रही है। अगर आप इस बात पर नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं हैं तो आपको उनके साथ ही काम करना पड़ेगा। आपको ये सोच कर संतोष करना चाहिए कि कभी समय खराब होता है तो कभी अच्छा भी होता है।
यदि आपने किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज उधर से अच्छी खबर मिल सकती है। इसमें देर लगी पर आपके सब्र का मीठा फल निकला। इस रकम को समझदारी से खर्च करें। और जो मदद आपको मिल रही है उसे अनाप शनाप गंवाना भी ठीक नहीं। हां कर्ज उतना ही ठीक जितना आप आसानी से चुका सकें।
आज बहुत समय से चली आ रही कमर दर्द की शिकायत महसूस करेंगे। ज्यादा शारीरिक काम और उसके दबाव से बचने के लिए हल्का व्यायाम कीजिए। ध्यान रहे कि आप कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए और ज्यादा मेहनत वाली कसरत ठीक होने के बाद कीजिए। आप जल्दी ही अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है

2 of 12
वृष राश‌ि
आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। लेकिन आप इन छोटी-मोटी मुश्किलों को आसानी से सुलझा लेंगे।
आज के दिन आप राजनीति में जरूरत से ज्यादा रूचि ले रहे हैं। आज आपको महसूस होगा कि बदलाव का समय आ चुका है। आपकी ओर विश्वास की अपेक्षा से देखा जाएगा। आपकी क्षमताएं ही आपके लिये अवसरों के द्वार खोलेंगी।
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। यह एक अच्छी खबर है लेकिन आप सुनिश्चत करें कि आप धनवर्षा ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। आप स्वयं को इस प्रकार तैयार करें कि अपनी पूंजी को व्यर्थ में निवेश ना करें।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः दिन आपके लिए भाग्यशाली है

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा।
आप ऑफिस में समय से ना पहुचने को अपनी आदत ही बना चुके हैं। आज आप समय पर पहुंचें वरना बॉस के सामने पेश होना पड़ सकता है। अच्छा होगा कि आप अपनी सभी सीमाओं का पालन करें अन्यथा सभी की उंगलियां आपकी तरफ ही होंगी।
अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे जो पहले कभी नहीं आए। सभी विकल्पों को गौर से समझिए, जो अच्छा लगे उसमें आगे बढ़िए क्योंकि आज का दिन तो आपके लिए बड़ा ही भाग्यशाली है।
आज थोड़ी सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि त्वचा सम्बन्धित बीमारी के होने की आशंका है। सूर्य से बचकर रहें और पानी खूब पीएं। तैलीय खाना और धूल से बचकर रहें। इससे आपकी त्वचा और स्वास्थ्य अच्छा रखेगा।

कर्क राश‌िः जीवनसाथी से वाद व‌िवाद करने से बचें

4 of 12
कर्क राशि
आज आप बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आपको सराहेंगे। आप अपने मनपसंद कपड़े पहनेंगे और अच्छी तरह से तैयार होंगे। आपको लगेगा कि सभी की नजरें सिर्फ आप पर ही हैं। अगर दिल सुंदर हो तो वो सुन्दरता चेहरे पर भी झलकती है। अपनी इस सुन्दरता को बनाए रखें।
यदि आप विवाहित हैं तो अपने साथी के साथ व्यर्थ बहस ना करें। ऐसा करने से आपस के संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि विवाद हो गया है तो उसे सामान्य होने का समय दीजिए।
आज आपको एहसास होगा कि आपके ऑफिस में बिजली के उपकरणों में बार-बार परेशानी आ जाती है। उसके लिए आपको अपने डाटा को पहले से सुरक्षित रखना चाहिए। इन बातों से आपको परेशानी हो सकती है। लेकिन, अगर आप सावधानी बरतें तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
व्यावसायिक मोर्चे पर आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए सही योजना बनाकर चलने से फायदा होगा। किसी भी काम को पूरा करने के लिए सही नीति बनाकर चलने की आपकी क्षमता और योग्यता की बदौलत ही आप अपने लक्ष्य को पा लेंगे और इस तरह आपके सामने आर्थिक लाभ के भी अवसर आएंगे। अपनी इस योग्यता का इस्तेमाल अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने में करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं 

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास 
आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए अपनी आवाज तेज करनी पड़ सकती है, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ऐसे में आपको शांति से ही अपनी बात कहनी चाहिए। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपनी बात अपने बॉस के सामने ना रखें। अगर आपको इस बात का यकीन है कि आप सही हैं तो यकीन मानिए, आपकी इस बात से आपके काम को भी फायदा होगा।
आज आप किसी बड़ी खरीद के विषय में सोच सकते हैं जो कि कोई कार, दोपहिया वाहन अथवा और कोई बड़ी वस्तु हो सकती है। आज का दिन इन सभी की खरीद के लिये काफी अच्छा है इसलिये इन विकल्पों को लेकर सही तरीके से सोचें। आज आपके वित्तीय अवसर बुलंद है इसलिये खरीद का मजा लीजिये। 
आज आपको अपने भोजन का खास ख्याल रखना होगा। इस समय आप को समझ लेना चाहिए की हमारा मूड, ऊर्जा और पाचन क्रिया सभी हमारे खाने पर निर्भर करते हैं। इसलिए शरीर को हमेशा ठीक भोजन देना चाहिए। हमें अपने शरीर की शारीरिक और मानसिक जरूरतें बराबर पूरी करनी चाहिएं। सही और पौष्टिक भोजन देकर आप शारीरिक जरूरतें पूरी कर सकते हैं और मन में उच्च विचार रखने से मानसिक जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। ध्यान रखें कि ये बदलाव सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी हो।
आज एक नया पार्टनर आपकी जिंदगी में प्रवेश करेगा। शुरुआती शर्म के बाद आपको इस रिश्ते में दम नजर आएगा, खुलकर बात करें और यदि लगे कि मैं इसके बारे में सब नहीं जान पा रहा हूं तो आप किसी दोस्त की मदद ले सकते हैं।
यदि आप किसी नए काम की तलाश में हैं तो आज अवसर भले ही मिलेगा, लेकिन वो आपके कार्यक्षेत्र से अलग होगा। इस अवसर को यूं ही हाथ से न जाने दें। हो सकता है कि ये आपके भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करे। आपको अपने मस्तिष्क को प्रत्येक अवसर के लिये खुला रखना चाहिये।
आज एक हाथ से आया, तो दूसरे से गया? आपकी कमाई तो अच्छी होगी पर अचानक बहुत बड़ा खर्चा आ जायेगा और आप चिंता में पड़ जायेंगे। इसका मतलब अच्छे के साथ कुछ कड़वे का भी स्वाद लेना पड़ेगा। तो बस किसी तरह बैंक एकांउट का सही संतुलन बनाये रखें। कम से कम आज आपके खाते में घाटा तो ना आए। आज आप आराम पर ध्यान दें और खुद पर तनाव न आने दें। पर्याप्त नींद लें। आपका ऊर्जा स्तर, मूड और स्वास्थ्य सभी में फायदा होगा।
विज्ञापन

तुला राश‌िः कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है

7 of 12
तुला राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। आपकी दोस्ती में भी तनाव आ सकता है। आज आपका हंस मुख स्वभाव भी कुछ फीका सा ही रहेगा।
आज आप पाएंगे कि जिस वैकल्पिक मार्ग को आप खोज रहे थे, वो आपको मिल सकता है। खासकर चिकित्सा के क्षेत्र में यदि आप वैकल्पिक चिकित्सा के किसी अवसर की तलाश कर रहे हैं तो वो आज पूर्ण होगी। हो सकता है कि एलोपैथिक चिकित्सा आपके लिये ठीक न हो और आप वैकल्पिक यथा आयुर्वेदिक चिकित्सा में अवसर तलाशें।
जमीन जायदाद में बड़ा लाभ आपके भाग्यपत्री में दृष्टिगोचर हो रहा है तो आगे बढ़िये और पूंजी लगाइये। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर हैं और आपको शीघ्र ही निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। 
स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सके अपने भोजन का ध्यान रखें। ज्यादा मसालेदार, तले और मांसाहारी व्यंजनों से दूरी बना कर रखें तो बेहतर रहेगा। पानी का अत्यधिक प्रयोग करें। शराब आदि के सेवन से भी आज दूरी बना कर रखेंगें तो आपके लिये यह लाभकारी होगा। स्वास्थ्य संबंधी असहजता का जरा सा भी लक्षण आपको दिखाई दे तो नजरंदाज न करें और चिकित्सक से परामर्श लें।

वृश्च‌िक राश‌िः ज‌िन्हें प्यार करते हैं उन्हें उपहार दें

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।
हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। हो सकता कोई आपको तोहफा दे दे, कोई आपको अपना उत्तराधिकारी बना ले, या भाग्य भरोसे कोई और धन हाथ लग जाए। जो भी हो यह ऐसा धन है जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। चूंकि यह धन आपको भाग्य के सहारे मिला है तो क्यों नहीं इससे कुछ खास करते। आप भी किसी को कुछ दान करें, या फिर जिन्हें प्यार करते हैं उन्हें कोई उपहार ही दे दें। यानी जिस ढंग से धन आया उसी ढंग से उसमें से कुछ खर्च करें।
आज आपका स्वास्थ्य कुछ बेहतर रहेगा, क्योंकि आप चिंता करनी छोड़ देंगे। इससे आप अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल कर सकेंगे। आपके लिये हितकर होगा कि आप अपना समय फालतू चीजों में नष्ट न करें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। इस समय आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा जिससे आप अपने कार्यों को क्षमताओं के अनुकूल कर सकें।

धनु राश‌िः मेहनत करेंगे तभी सफलता मिलेगी

9 of 12
धनु राश‌ि
आज आप खुद को बुरी संगत में फंसा हुआ पएंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अब आपको जरा संभल कर चलना चाहिए क्योंकि इंसान अपनी संगति से ही पहचाना जाता है। बुरे लोगों के साथ से आपको बहुत नुकसान हो सकता है।
आज आप अपनी जिम्मेदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है। आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे। इस समय का उपयोग अपने उन अधूरे कामों को पूरा करने में करें जो काफी समय से अधूरे पड़े हैं। इस अच्छे समय का भरपूर लाभ उठाएं।
यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाये तो आज किसी नये क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। कुछ दिनों से जो आप एक नई योजना बना रहे थे उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। यदि आज यह शुरू हुआ तो भविष्य में इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। इसे शुरू करें तो फिर इस पर गंभीरता से लग जाइये, क्योंकि मेहनत करेंगे तभी सफलता मिलेगी।

मकर राश‌िः कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। कितना समय हो गया है जब से आपने ये महसूस नहीं किया है कि आपका घरेलू जीवन कितना महत्वपूर्ण है। आपका मन अपनों के साथ घर में ही रह कर समय बिताने का करेगा।
आज अपने प्रेम संबंध के विकास पर ध्यान दें। आपका ध्यान कई दिशाओं में बंटा हुआ है, किन्तु इस समय सभी प्रयास अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने में लगाने चाहिएं। भविष्य में इसका लाभ अवश्य मिलेगा।  
यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं या उससे संबद्ध हैं तब आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ये अवसर अचानक आ सकता है, इसलिये आपको सतर्क रहना चाहिये। आपकी कड़ी मेहनत का फल जल्दी ही मिलने वाला है, तैयार रहें। 
आज कोई नया निवेश ना करें। आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है इसलिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा। अभी आर्थिक मामलों में सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है।

कुंभ राश‌िः कोई परेशानी आपका मानसिक तनाव बढ़ाएगी

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है इसलिए इन बेकार की बातों में ना पड़ें। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें।
आज आपके सामने कुछ ऐसे विकल्प आएंगे, जिनके विषय में आपने कभी सोचा भी नहीं था। हो सकता है, इनमें से कुछ ऐसे हों जिनका आपके वर्तमान कार्यक्षेत्र से कोई संबंध ही न हो, लेकिन यदि ये प्रस्ताव आकर्षक हैं तो इनके विषय में विचार कर सकते हैं और अपने भविष्य की नई संभावनाएं इस क्षेत्र में तलाश सकते हैं।
यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है। इसी दिन का तो आपको इंतजार था। अखबार में इसके लिए विज्ञापन दें, सही ग्राहक का चुनाव करें और लेन-देन कर लें। आपको लगेगा कि आपने सही किया। 
कोई परेशानी आपका मानसिक तनाव बढ़ाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देना होगा जिससे आपका स्वास्थ्य बना रहे। अपने तनाव को रोकने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठायें जिससे आप नकारात्मक परिस्थिति में जाने से बचें, क्योंकि आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज का दिन आप पूरी मौज मस्ती में गुजारना चाहेंगे

12 of 12
मीन राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
आज आप अपने ऑफिस में अपनी वाक कला का परिचय दे सकेंगे। हालांकि सफलता पाने के लिए आपको अपने उच्चाधिकारियों से बात करते समय बहुत से आत्मविश्वास की जरूरत पड़ेगी। इससे ना केवल चुनौती पूर्ण परिस्थितियों पर विजय पा सकेंगे बल्कि तनाव भरी परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। और साथ ही अपने लक्ष्यों को भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
आज का दिन आप पूरी मौज मस्ती में गुजारना चाहेंगे। आपके खर्चे किसी महंगे रेस्त्रां में भोजन से लेकर कपड़े, गहने आदि तक में होंगे। आज थोड़ा खर्चा करते हुए आनंद मनाना सही है लेकिन इसमें भी संतुलन तो चाहिये। अपने बटुए और मनोरंजन के बीच सामंजस्य बनाकर रखें। 
आप अपने व्यस्त समय से अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर समय निकालें। आपको कार्य के साथ स्वास्थ्य को भी महत्व देना चाहिए इसलिए आप अच्छे खान-पान और आराम पर ध्यान दें और ज्यादा परेशान न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें