नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए हंस और केंद्र त्रिकोण राजयोग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर बन रहे हैं, जिससे आपके वित्तीय हालात मजबूत होंगे। इस समय आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है और नए-नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं, व्यापार करने वालों को अप्रत्याशित लाभ मिलने के साथ-साथ निवेश से भी अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। इस दौरान शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी जैसी चीज़ों में भी लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर यह समय धन की बचत और आर्थिक सुरक्षा के लिए भी अनुकूल रहेगा।