फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, शनि भी बदलेंगे चाल, जानें कैसा है अगस्त अापके लिए

Sun, 31 Jul 2016 10:21 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
अगस्‍त राश‌िफल
अगस्त महीने की शुरुआत ही ग्रहों के राश‌ि पर‌िवर्तन से हो रहा है। सबसे पहले शुक्र राश‌ि बदलेंगे और स‌िंह राश‌ि में आएंगे। इसके बाद 11 अगस्त को गुरू कन्या राश‌ि में आएंगे। 16 अगस्त को सूर्य स‌िंह राश‌ि में आएंगे इसके बाद 19 अगस्त को बुध अपनी राश‌ि कन्या में प्रवेश करें। जबक‌ि 13 अगस्त को शन‌ि महाराज वृश्च‌िक राश‌ि में ही सीधी चाल से चलना शुरु करेंगे। ऐसे में अगस्त का यह महीना ज्योत‌िषीय दृष्ट‌ि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में आपकी राश‌ि के ल‌िए अगस्त का महीना कैसा रहेगा जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः धन का अपव्यय होगा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
अगस्त का महीना आपके ल‌िए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा क्योंक‌ि स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी का योग बना हुआ है। आप अभी शन‌ि की ढैय्या के प्रभाव में हैं दूसरी ओर राश‌ि स्वामी मंगल आठवें घर में है ज‌िससे आपके कार्यों में बाधा आएगी। चोट लग सकती है। गुरू के कन्या राश‌ि में जाने से आपकी राश‌ि से गुरू की दृष्ट‌ि हट जाएगी ज‌िससे धन का अपव्यय होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आपकी राश‌ि से चौथे स्‍थान पर शुक्र की दृष्ट‌ि रहेगी। 11 अगस्त से गुरु राश‌ि से पंचम स्‍थान में होगा ऐसे में आपके ल‌िए महीना कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ व‌िषयों में परेशानी वाला रह सकता है। मां की सेहत को लेकर आप च‌िंत‌ित रह सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं उनकी चाहत पूरी हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आकस्म‌िक खर्चे आपके बजट को ब‌िगाड़ सकते हैं। घरेलू उलझनें बढ़ेगी और र‌िश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

म‌िथुन राश‌िः 19 अगस्त के बाद बनेंगे लाभ के योग

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपके ल‌िए महीने का पहला भाग काफी खर्चीला है। राश‌ि स्वामी बुध राहु के साथ तीसरे घर होने के कारण महीने के पहले भाग में आप मानस‌िक परेशानी और तनाव में रह सकते हैं। मन में अनजाना भय भी रह सकता है। आय के साधनों मे भी कमी रह सकती है। लेक‌िन 19 अगस्त से बुध के कन्या में आने से पर‌िस्‍थ‌ित‌ि बदलेगी और धन लाभ के साधन प्राप्त होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो आपकी उन्नत‌ि में सहायक हो सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः पार‌िवार‌िक सुख एवं सहयोग में वृद्ध‌ि होगी

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आपकी राश‌ि के ल‌िए यह महीना कुल म‌िलाकर अच्छा रहेगा। शुरुआती दो हफ्तों में सेहत के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है इसल‌िए अपना ध्यान रखें। इसके बाद का समय आपके ल‌िए सुखद रहेगा क्योंक‌ि आपके भाग्य का स्वामी गुरु राश‌ि से तीसरे घर में आकर आपको आत्मबल और साहस प्रदान करेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्ध‌ि होगी। पर‌िवार में आपसी सहयोग एवं सुख की वृद्ध‌ि होगी। संतान की चाहत रखने वालों की मुराद पूरी हो सकती है। लेक‌िन आपके ल‌िए सलाह है क‌ि क्रोध पर काबू रखें और पर‌िजनो से व‌िवादों में नहीं उलझें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः योजनाओं में सफलता, आय में वृद्ध‌ि होगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
स‌िंह राश‌ि वालों के ल‌िए यह महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में काफी हद तक सफल होंगे। धर्म-कर्म में आपकी रूच‌ि बढ़ेगी। नौकरी व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 16 अगस्त से सूर्य आपकी राश‌ि में आ जाएंगे जो आपके ल‌िए उत्साहवर्धक रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे और आप भौत‌िक सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः नौकरी में पदोन्नत‌ि की बात बन सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
बीते महीने से चली आ रही कई परेशान‌ियां इस महीने दूर होगी 11 अगस्त से आपको कई मामलों में राहत की अनुभूत‌ि होगी। धर्म-कर्म के प्रत‌ि आपकी रूच‌ि बढ़ेगी और इस ओर अग्रसर भी रहेंगे। नौकरी में पदोन्नत‌ि की बात चल रही है तो बाधाओं के बाद आपको खुशी म‌िल सकती है। लेक‌िन महीने के अंत‌िम सप्ताह में पार‌िवार‌िक जीवन में कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है, समझदारी से काम लेना होगा।

तुला राश‌िः लाभ के अवसर प्राप्त कर सकेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
शन‌ि की साढ़ेसाती के कारण मन अशांत‌ और असंतुष्ट रहेगा फ‌िर भी राश‌ि स्वामी शुक्र के लाभ स्‍थान में होने के कारण आपके कुछ ब‌िगड़े काम बनेंगे। मेहनत और लगन से लाभ के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मान-सम्मान की प्राप्त‌ि होगी। व‌िलास‌िता के साधनों पर धन खर्च करेंगे। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूच‌ि बढ़ेगी।

वृश्च‌िक राश‌िः शुभ काम में आपका धन खर्च होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आपकी राश‌ि में शन‌ि और के साथ राश‌ि स्वामी मंगल भी मौजूद हैं ज‌िससे आप अत‌ि उत्साह‌ित रहेंगे लेक‌िन ऐसे में आपको अपनी वाणी और क्रोध पर न‌ियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपके म‌ित्रों और संबंध‌ियों से र‌िश्ते ब‌िगड़ सकते हैं। वैसे इस महीने आपके नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और नई योजनाओं पर काम पूरा लेकर सकेंगे। क‌िसी शुभ काम में आपका धन खर्च होगा और मांगल‌िक कार्य में शाम‌िल होने का अवसर म‌िलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगत‌ि एवं आय का अवसर बढ़ेगा।

धनु राश‌िः पार‌िवार‌िक उलझनें बढ़ेगी

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपके ल‌िए कन्या राश‌ि में गुरू का संचार भी अभी बहुत राहत देने वाला नहीं है। आप साढ़ेसाती के प्रभाव में चल रहे हैं ऐसे में आपको आय से अध‌िक व्यय के कारण अपना बजट संभालना कठ‌िन महसूस होगा। अनावश्यक भाग दौड़ के कारण परेशान रह सकते हैं। पार‌िवार‌िक उलझनें बढ़ेगी और मानस‌िक परेशानी महसूस करेंगे। म‌ित्रों से मनमुटाव हो सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा, धैर्य से काम लें।

मकर राश‌िः धन का नुकसान हो सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
आपके ल‌िए यह महीना संघर्षपूर्ण रह सकता है। आर्थ‌िक मामलों में संभलकर चलना होगा, धन का नुकसान हो सकता है जबक‌ि आय के ल‌िए आपको काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी के अलावा इस महीने आपको अनावश्यक भाग दौड़ के कारण मानस‌िक परेशान‌ियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है, संयम से काम लें।

कुंभ राश‌िः लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर यह महीना शुभ रहने वाला है। 11 अगस्त से गुरू धन स्‍थान पर स्वगृही दृष्ट‌ि होने के कारण आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भौत‌िक सुखों की प्राप्त‌ि होगी। नए वस्‍त्र एवं वाहन खरीदने की योजना में आप सफल होंगे। धार्म‌िक कार्यों में आपकी रूच‌ि बढ़ेगी और घर में मांगल‌िक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः हंसी खुशी में ब‌ितेगा महीना

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आपकी राश‌ि पर राश‌ि स्वामी गुरु की दृष्ट‌ि होने से आप धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। सामाज‌िक कार्यों में भी आपकी रूच‌ि बढ़ेगी। पर‌िवार में भाई-बंधुओं से मधुर संबंध बने रहेंगे, सहयोग म‌िलेगा। लेक‌िन महीने के अंत‌‌िम सप्ताह में आपको अपनी सेहत पर व‌िशेष ध्यान देने की जरुरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें