mars transit in cancer
मंगल का राशि परिवर्तन- 2 जून
पृथ्वी पुत्र मंगल आज यानी 2 जून को सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कर्क राशि मंगल ग्रह की नीच राशि मानी जाती है। मंगलदेव कर्क राशि में 20 जुलाई तक गोचर करेंगे फिर उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के नीच राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को नुकसान होने का अंदेशा है। जिन राशि के जातकों मंगल के राशि परिवर्तन का असर सबसे ज्यादा पड़ेगा वे हैं-मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर