पितृ पक्ष 2 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 17 सितंबर को समाप्त होंगे। इस दौरान पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितरों के तर्पण के लिए दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से जातकों को पितरों का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार यदि श्राद्ध पक्ष में व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान-पुण्य या फिर अन्य उपाय करता है तो उसे पितरों का आशीर्वाद जरूर मिलता है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में राशि के अनुसार कौनसे उपाय करने चाहिए।