ज्योतिष मान्यता के अनुसार जन्म के समय की घड़ी काफी महत्वपूर्ण होती है। ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि शिशु के जन्म के समय जगत में जो ग्रह नक्षत्रों की स्थिति होती है, उसका उसके जीवन पर बड़ा गहरा असर पड़ता है। इन्हीं ग्रह नक्षत्रों की स्थिति को देखकर बच्चे के जन्म की राशि तय की जाती है। मान्यता है कि बच्चे के व्यक्तित्व का पूरा ढांचा, उसके हाव-भाव, बात-व्यवहार, किस्मत आदि विभिन्न पक्षों को ये ग्रह नक्षत्र और राशियां ही तय करती हैं। ज्योतिष विद्या के मुताबिक व्यक्ति के जन्म के समय की राशि का उसके जीवन में काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। जन्म के समय की ये राशि ही तय करती हैं कि व्यक्ति का दांपत्य जीवन कैसा होगा? उसको कैसी पत्नी मिलेगी? पत्नी के साथ विवाह होने के बाद व्यक्ति को उसकी पत्नी का सहयोग मिलेगा या नहीं? इन सब बातों के बारे में काफी हद तक जानकारी व्यक्ति की राशि और उसकी जन्म कुंडली देखकर लगाई जा सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन राशियों के लोगों के बारे में जिनको काफी खूबसूरत पत्नियां मिलती हैं और उनका जीवन भर साथ देती हैं।