फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 राशियों के लोग बोलते हैं काफी कड़वा, लेकिन दिल के होते हैं बहुत साफ

Mon, 19 Jul 2021 05:50 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गुस्सा हमारे भीतर की एक स्वाभाविक क्रिया है। अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर हम लोग काफी उग्र हो जाते हैं और गुस्से में आकर दूसरों को भला बुरा कह देते हैं। ये कई बार देखने में मिलता है कि कुछ लोग स्वभाव के काफी गुस्सैल होते हैं, परंतु दिल के काफी साफ। ये लोग छोटी सी छोटी बातों को लेकर काफी गुस्सा हो जाते हैं। कई लोग इन लोगों के ऐसे व्यक्तित्व के पीछे का कारण परिवेश को बताते हैं। उनके मुताबिक जो बच्चा जिस माहौल में पलता बढ़ता है। उसका आचार, विचार, गुण और धर्म भी वैसा ही हो जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि ऐसा नहीं है। व्यक्ति का आचरण उसके जन्म के समय की राशि के द्वारा निर्धारित होता है। व्यक्ति के जीवन को निर्धारित करने में उसके जन्म के समय की राशि का अहम योगदान होता है। ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि हर एक राशि का स्वामी ग्रह होता है। उसी ग्रह का असर व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है। इसी कड़ी में आइए उन राशियों के लोगों के बारे में जानते हैं, जो काफी गुस्सैल स्वभाव के होते हैं और कड़वा बोलते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिंह राशि

इस राशि के लोग हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इनकी राय दूसरों के मुकाबले बिल्कुल अलग होती है। ये लोग सदा अपने आपको सही मानते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनकी राय को ना माने या इनके द्वारा कही गई बात को गलत साबित करने की कोशिश करे, तो सिंह राशि के लोग गुस्सा हो जाते हैं। गुस्से में ये लोग जो भी बात जुबान पर आती है, उसे कह देते हैं। बोलते वक्त ये इस बात का जरा भी ध्यान नहीं रखते कि क्या सही है और क्या गलत?
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : Social media

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों का स्वभाव थोड़ा जिद्दी और गुस्सैल होता है। क्रोध के दौरान ये लोग काफी आक्रामक हो जाते हैं। गुस्से में ये लोग जो भी मुंह पर आता है, उसे बोलते चले जाते हैं। हालांकि जब गुस्सा शांत होता है, उस दौरान इन्हें अपनी गलती का अहसास होता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धनु राशि

इस राशि का संबंध अग्नि के साथ है। इस कारण धनु राशि के लोगों का गुस्सा काफी तेज होता है। गुस्से में ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। ये लोग जब गुस्से में होते हैं, तो किसी को कुछ भी भला बुरा बोल देते हैं। वहीं जब इनका गुस्सा शांत होता है, तब इन्हें अपनी गलती का अहसास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग ज्यादातर गुस्सा नहीं करते। अगर इन्हें गुस्सा आता भी है, तो उसे अपने मन में दबा लेते हैं। वहीं जब इनका गुस्सा फूटता है, तो उसे रोक पाना काफी जटिल कार्य है। इस दौरान भला बुरा जो भी इनकी जुबान पर आता है सब बोल देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें