फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनना चाहते हैं धनवान तो पूजा में जरूर शामिल करें पान, आजमाएं कुछ ये उपाय

Tue, 22 Sep 2020 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पान के पत्तों के कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
पूजा-पाठ में कई पवित्र चीजों का उपयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी तरह का कोई भी धार्मिक अनुष्ठान करते समय कुछ पूजा सामग्रियों को अवश्य ही शामिल किया जाता है। बिना इनके प्रयोग के किसी भी तरह की पूजा संपन्न नहीं होती है। पूजा में पान का प्रयोग बहुत ही शुभ माना जाता है और बिना इसके कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है। पूजा के अलावा पान के पत्तों के कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं। आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
pan
सुख-समृद्धि के लिए पान का उपाय
मान्यता है कि श्रीफल के साथ पान को रखना काफी शुभ और फलदायक माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत जल्दी ही हो जाता है। ऐसे में अगर आप के ऊपर परेशानियों का दौर चल रहा है तो हनुमान जी का नाम स्मरण करते हुए मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी मीठा पान चढ़ाएं। मान्यता है कि हनुमानजी को पान चढ़ाने से बाधाएं खत्म होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

3 of 6
pan
कारोबार में सफलता के लिए
व्यापार में तरक्की के लिए पान के कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं। शनिवार के दिन पांच पीपल के हरे पत्ते और पांच पान के पत्ते को एक धागे में पिरोकर अपने प्रतिष्ठान या दुकान की पूर्व की दिशा में किसी पवित्र स्थान में टांग दें। ऐसा करने से व्यापार में निश्चित तरक्की होती है।

4 of 6
Ganpati puja
परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए 
भगवान गणेश को विध्नहर्ता भी कहा गया है। वे सभी तरह की बाधाओं को दूर करने वाले हैं। गणपति की पूजा में पान का प्रयोग सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। यदि आपको तमाम कोशिशों के बावजूद काम में सफलता नहीं मिल रही है तो आप बुधवार के दिन गणेश जी में मंदिर में जाकर पान के पत्ते के साथ सुपारी और इलायची चढ़ाएं। निश्चित रूप से बाधाएं दूर होंगी और काम पूरा होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
लखनवी पान - फोटो : Social media
बुरी नजर से बचने के लिए
कई बार आपकी सुख-समृद्धि को नजर लग जाती है। यदि चाहे-अनचाहे घर में नकारात्मक ऊर्जा आप के ऊपर हावी होने लगे तो पान के इस प्रयोग से उसे दूर कर सकते हैं। घर के मुखिया या फिर नजर लगे व्यक्ति को पान के पत्ते में गुलाब की सात पंखुड़ियों को रखकर खिलाने से नजर दोष जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनारसी पान - फोटो : अमर उजाला
कार्य में सफलता के लिए
यदि तमाम कोशिशों के बाद रोजी-रोजगार या फिर कोई कार्य विशेष में सफलता नहीं मिल रही है तो आप एक पान का का पत्ता अपने जेब में डालकर घर से निकले। ज्योतिष का यह उपाय निश्चित रूप से आपको कार्य में सफलता दिलाएगा। इसकी शुरूआत बुधवार से करें। बुधवार के दिन पान का सेवन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें