फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर व्यक्ति को धनवान बनाने वाली 5 रेखाएं

Wed, 27 Nov 2019 10:45 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
palmistry
हथेल पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं। जिसका संबंध व्यक्ति के भाग्य, धन और ऐशो आराम से है। आइए जानते हैं हथेली पर व्यक्ति के धनवान और सुख-सुविधा संपन्न बनाने वाली कुछ रेखाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
palmistry
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जहां बुध पर्वत या शनि पर्वत बना हुआ होता है वहां पर कोई तराजू का निशान बनने पर व्यक्ति को कभी भी पैसे की कमी महसूस नहीं होती। वह व्यक्ति अपने जीवन में खूब तरक्की और पैसा कमाता है। ऐसे लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बहुत अच्छी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
palmistry
हथेली पर शुक्र पर्वत का बहुत अधिक महत्व होता है। शुक्र पर्वत के अच्छा होने से व्यक्ति को सभी तरह की सुविधाएं और ऐशो-आराम मिलता है। अगर शुक्र पर्वत से निकलकर को कोई रेखा सीधे सूर्य पर्वत जा मिलती है तो बहुत शुभ और लकी मानी जाती है। ऐसे लोग राजयोग जैसा सुख प्राप्त करते हैं।

4 of 6
palmistry
जब किसी की हथेली पर मणिबंध से निकलकर कोई रेखा एकदम स्पष्ट और सीध में शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और सफल होता है। ऐसे लोग धनवान बनते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
palmistry
कुछ लोगों के ऊपर देवी लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। ये ऐसे लोग होते हैं जिनकी हथेली पर अनामिका उंगली के पास से निकलकर कोई रेखा चंद्र पर्वत में जाकर मिलती हो। ये व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनी होते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
palmistry
अगर मणिबंध जिसे भाग्य रेखा भी कहते हैं। वहां से कोई रेखा निकलते हुए शनि पर्वत पर जाने के अलावा बुध पर्वत से जाकर मिले तो यह निशाा बहुत ही भाग्यशाली लोगों के हथेलियों में होता है। ऐसे लोग सफल बिजनेस मैन बनते हैं और व्यापार से समाज में अपनी अच्छी प्रतिष्ठा बनाते है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें