फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके हाथों पर बनता हो ऐसा निशान,उन्हें मिलता है अचानक धन लाभ

Wed, 27 Sep 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारे हथेली में रेखाओं के अलावा कई दूसरी तरह के चिन्ह पाए जाते हैं। ऐसे निशान व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में हमें कई तरह की सूचना देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही निशानों  के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके जीवन में धन लाभ कब होगा और कितना होगा, इन बातों का अंदाजा लगा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
जिस किसी भी इंसान की हथेली में ह्रदय रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा तीन से मिलकर त्रिभुज का आकार बनता हो उनको अपने जीवन में समय समय पर अचानक ही धन लाभ मिलता रहता है।

पढ़ें- हथेली में इन रेखाओं से पता चलता है आप कितने भाग्यशाली है, जानिए खास बातें
विज्ञापन

3 of 6
हथेली में गुरू पर्वत पर वर्ग का निशान मौजूद हो तो भी व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है। जिस किसी के हथेली में ये निशान होता वह कम उम्र से धनवान होने लगता है।

पढ़ें- आप सरकारी अधिकारी बनेंगे या नेता, जानिए माथे की इन लकीरों से

4 of 6
वहीं अगर जीवन रेखा के आखिरी छोर पर वर्ग का निशान बना हो तो भी अचानक धन प्राप्ति का सूचक होता है। जिस किसी के हाथ में यह निशान पाया जाता है उसका हर काम सफलता की ऊंचाई तक पहुंचता है।

पढ़ें- अगर आपके हाथ में बना हो ऐसा निशान, भाग्य देता रहेगा हमेशा आपका साथ
विज्ञापन

5 of 6
जिनकी हथेली में मणिबंध से शुरू होकर रेखा बुध पर्वत यानि छोटी उंगली तक आती हो उनको जीवन में पैसे की कमी कभी नहीं होती है। ऐसा योग 40 सालों के बाद बनता  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिस व्यक्ति के हाथ में रथ का निशान बनता हो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसा निशान बहुत कम लोगो के हाथो में बनता है लेकिन जिसके हाथ में यह बनता है वह किसी राजा के हाथ में ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें