फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती है ऐसी धन रेखा, खूब कमाते हैं नाम और पैसा

Sun, 24 Jul 2022 02:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती है ऐसी धन रेखा, खूब कमाते हैं नाम और पैसा - फोटो : iStock
Money Line in Hand: प्रत्येक व्यक्ति की हथेली में बहुत सारी रेखाएं मौजूद होती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं को बहुत विशेष माना गया है। कहा जाता है कि जिनकी हथेली पर ये रेखाएं होती हैं, वो लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं। ये रेखाएं जिनकी हथेली पर होती हैं उनका जीवन सुख समृद्धि से भरा रहता है। इन्हीं रेखाओं में से एक है धन रेखा। आज हम हथेली में मौजूद धन रेखा के बारे में जानेंगे। व्यक्ति के हाथ में धन की रेखा उसके भाग्यशाली होने का प्रतीक है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथों में धन रेखा स्पष्ट होती है, उन्हें जीवन में खूब धन दौलत की प्राप्ति होती है। हथेली में मौजूद धन रेखा की स्थिति आपके भाग्य के बारे बताती है। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है आपकी हथेली में मौजूद धन की रेखा...  
विज्ञापन

2 of 6
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती है ऐसी धन रेखा, खूब कमाते हैं नाम और पैसा - फोटो : iStock
हथेली में कहां होती है धन की रेखा ?
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जीवन रेखा की तरह हर व्यक्ति की हथेली में धन रेखा एक स्थान से शुरू नहीं होती है। प्रत्येक व्यक्ति की हथेली में धन की रेखा अलग-अलग स्थानों से और अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर बनी होती है।
विज्ञापन

3 of 6
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती है ऐसी धन रेखा, खूब कमाते हैं नाम और पैसा - फोटो : iStock
वैसे तो आमतौर पर धन रेखा हाथ में सबसे छोटी उंगली के नीचे यानी बुध पर्वत से शुरू होती है। इस रेखा की स्थिति बताती है कि व्यक्ति के पास कितना पैसा होगा। कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में धन रेखा स्पष्ट होती है वो लोग बहुत अमीर होते हैं।  

4 of 6
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती है ऐसी धन रेखा, खूब कमाते हैं नाम और पैसा - फोटो : iStock
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर M आकृति बन रही है, तो ये संकेत है कि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। इस रेखा का मतलब ये भी होता है कि आपके जीवन में धन का आगमन विवाह के बाद तेजी से होगा। विवाह के बाद ही आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की ओर बढ़ना शुरु करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती है ऐसी धन रेखा, खूब कमाते हैं नाम और पैसा - फोटो : iStock
वहीं धन रेखा का टेढ़ा-मेढ़ा होना, टूटना या अस्पष्ट होना ये बताता है कि व्यक्ति के पास पैसा तो होगा, लेकिन चला भी जाएगा। ऐसे व्यक्ति के पास जीवन भर पैसा नहीं रहेगा। अस्पष्ट धन रेखा की वजह से आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आते रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती है ऐसी धन रेखा, खूब कमाते हैं नाम और पैसा - फोटो : iStock
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार यदि धन रेखा हो लेकिन बहुत कटी-फटी और अस्पष्ट हो तो ऐसे जातक पैसे कमाने में काफी कठिनाइयां झेलते हैं। वहीं यदि धन रेखा न हो तो भाग्य रेखा से आकलन किया जाता है कि व्यक्ति के पास पैसा रहेगा या नहीं। यदि भाग्य रेखा अच्छी हो तब भी जातक खूब धन कमाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें