फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल और भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही बनती है ऐसी भाग्यरेखा

Tue, 04 Jun 2019 04:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अध्ययन से व्यक्ति के भाग्य, धन, नौकरी, व्यवसाय, परिवार और उसके भविष्य के बारे में कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर भाग्य रेखा का काफी महत्व होता है। भाग्य रेखा की बनावट से पता चलता है कि व्यक्ति भाग्यशाली है या दुर्भाग्यशाली। हथेली में मध्यमा उंगली( पांचों अंगुली में सबसे लंबी वाली अंगुली) के नीचे शनि पर्वत होता है इसे ही भाग्य का स्थान माना जाता है। हथेली में मणिबंध ( जिस स्थान से हथेली की शुरुआत होती है) से चलकर जो रेखा इस स्थान तक पहुंचती है उसे भाग्य रेखा कहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
palmistry
जिस किसी की हथेली में कलाई के पास से कोई रेखा सीधी चलकर शनि पर्वत पर आकर मिलती है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही महत्वाकांक्षी और लक्ष्य पर केन्द्रित रहने वाला होता है।
विज्ञापन

3 of 6
palmistry
यही रेखा अगर शनि पर्वत पर पहुंचकर अलग हो जाए और गुरू पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे पहुंच जाए तो व्यक्ति दानी और परोपकारी होता है। ऐसा व्यक्ति उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। 

4 of 6
हस्तरेखा
अगर भाग्य रेखा कटी हुई होती है तो व्यक्ति को संघर्ष और कष्टो का सामना करना पड़ता है। भाग्यरेखा लंबी होकर मध्यमा के किसी पोर तक पहुंच जाए तो मेहनत करने के बावजूद सफलता उससे कोसों दूर रहती है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
palmistry
अंगूठे के नीचे जीवन रेखा से घिरा होता शुक्र पर्वत। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर इस स्थान से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचता है तो विवाह के बाद व्यक्ति को भाग्य का सहयोग मिलता है। ऐसा व्यक्ति किसी कला के जरिए से प्रगति करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
palmistry
हथेली के बीच में मस्तिष्क रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाना बहुत ही उत्तम होता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसा व्यक्ति सामान्य परिवार में जन्म लेकर भी अपनी योग्यता और लगन से सफलता के शिखर पर पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें