फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्थान पर तिल बनाता है धनवान, जानिए शरीर में मौजूद तिल के शुभ-अशुभ प्रभाव

Sun, 26 Jul 2020 07:59 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
हस्तरेखा ज्योतिष में व्यक्ति के शरीर पर तिल को महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि शरीर में लाल तिल का होना काफी शुभ होता है, परंतु शरीर के विभिन्न अंगों में मौजूद काले तिल का शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव होते हैं। यहीं नहीं शरीर में मौजूद मस्सों का भी तिल के समान ही प्रभाव होता है। आइए, आज जानते हैं कि शरीर के विभिन्न अंगों में मौजूद तिल का क्या मतलब होता है...
 
विज्ञापन

2 of 12
mole on lips
होठों पर तिल
  • जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। इनके बीच तालमेल की कमी रहती है।
विज्ञापन

3 of 12
छाती पर तिल
छाती पर बाईं तरफ तिल 
  • जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।

4 of 12
हथेली पर तिल
हथेली पर तिल
  • हस्तरेखा ज्योतिष में बताया गया है कि हथेली पर अंगूठे के नीचे का भाग शुक्र पर्वत कहलता है। जिनकी हथेली में यहां पर तिल होता है वह जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
अंगूठे पर तिल
  • हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कितना भी अच्छा काम क्यों न करे उसे यश नहीं मिलता है।
विज्ञापन

6 of 12
पेट पर तिल
  • जिस व्यक्ति के पेट पर तिल का निशान होता है वह भोजन प्रिय होते हैं। तिल अगर नाभि के बायीं ओर हो तो व्यक्ति को उदर रोग की परेशानी होती है। जिनके नाभि के नीच तिल का निशान होता है उन्हें यौन रोग की संभावना रहती है।
विज्ञापन

7 of 12
हथेली के अंदर तिल
  • हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली के अंदर तिल का होना शुभ है। 
 

8 of 12
कंठ पर तिल
  • जिन लोगों के कंठ पर तिल का निशान होता है वह उनकी आवाज अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। संगीत और गायन के यह शौकीन होते हैं। 

9 of 12
निचले होठों पर तिल
  • जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।

10 of 12
छाती पर दाईं तरफ तिल
  • हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।

11 of 12
माथे पर तिल
  • जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

12 of 12
ललाट के मध्य भाग में तिल
  • हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें