हस्तरेखा एक तरह का ज्ञान है जिसमें इसके विशेषज्ञ हाथों की लकीरें देखकर भविष्य बता सकते हैं। हमारे हाथ में तीन रेखाएं जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा मुख्य रूप से दिखाई देती हैं। आइए, आज हम आपको इन रेखाओं का मतलब बताते हैं...
विज्ञापन
2 of 10
हस्तरेखा
मस्तिष्क रेखा
मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के स्थान से ही प्रारंभ होती है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं कैसे आप हस्तरेखाओं की मदद से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
हस्तरेखा
जीवन रेखा
जीवन रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरे रहती है। यह रेखा इंडेक्स फिंगर के नीचे स्थित गुरु पर्वत से प्रारंभ होती है और हथेली के अंत में मणिबंध की ओर जाती है। जीवन रेखा की लंबाई व्यक्ति की उम्र को दर्शाती है। कहीं व्यक्तियों की जीवन रेखा टूटी हुई होती है जो अशुभ होती है, लेकिन अगर उसके साथ में कोई अन्य रेखा समानांतर रूप से चल रही हो तो इसका अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।
4 of 10
बिना सोच-विचार के कार्य करने वाला
मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा के मध्य यदि अधिक अंतर हो तो व्यक्ति बिना सोच-विचार के कार्य करने वाला होता है।
विज्ञापन
5 of 10
स्वतंत्र विचारों वाला व्यक्ति
मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा के मध्य यदि थोड़ा बहुत अंतर हो तो व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाला होता है।
विज्ञापन
6 of 10
व्यापार-व्यवसाय में तरक्की
जीवन रेखा से यदि कोई शाखा गुरु पर्वत क्षेत्र की ओर उठती हुई दिखाई देती है या गुरु पर्वत में जाकर मिलती है तो इसका मतलब है व्यक्ति को कोई बड़ा पद या व्यापार-व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होगी।
विज्ञापन
7 of 10
धन लाभ
जीवन रेखा से कोई शाखा यदि शनि पर्वत क्षेत्र से भाग्य रेखा के साथ-साथ चलती है तो इसका मतलब है व्यक्ति को धन-संपत्ति का लाभ हो सकता है।
8 of 10
जीवन में परेशानियां
यदि जीवन रेखा को छोटी-छोटी रेखाएं काटती हुई नीचे की ओर जा रही हैं तो ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन में परेशानियों को दर्शाती हैं।
9 of 10
सफलता
यदि जीवन रेखा को छोटी-छोटी रेखाएं काटती हुई ऊपर की ओर जा रही हों तो व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है।