फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली का ये हिस्सा हो उभरा हुआ, मिलती है सरकारी नौकरी

Sat, 07 Oct 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
palm lines
हर किसी की चाहत होती है कि उसे ज्यादा से ज्‍यादा सरकारी लाभ मिले। किसी कि ये चाहत पूरी हो जाती है तो अधिकतर लोगों की ये इच्छा अधूरी ही रह जाती है। दरअसल इसके पीछे व्यक्ति की हथेली भी जिम्मेदार होती है। जहां सरकारी लाभ योग बनता है।

ये भी पढ़ें- क्या आप भी एक जगह नहीं टिक पाते? ये तिल है इसका कारण
विज्ञापन

2 of 5
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिनकी हथेली में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और उस पर बिना किसी कट के सीधी रेखा आती है। इससे सूर्य मजबूत होता है। सूर्य सरकार का कारक ग्रह है। इससे सरकारी क्षेत्र से धन का लाभ होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की भी अच्छी संभावना रहती है। सूर्य पर्वत अनामिका उंगली की जड़ में स्थित होता हो। गुरू को भी सरकारी क्षेत्र से लाभ दिलाने वाला ग्रह माना जाता है। गुरु पर्वत पर सूर्य पर्वत से चलकर कोई रेखा आ रही है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।

4 of 5
ये राजनेता या कुशल सलाहकार होंगे। ऐसा व्यक्ति सरकार से मान-सम्मान एवं धन प्राप्त करता है। गुरु पर्वत पर कई सीधी रेखाओं का होना और गुरु पर्वत का उभरा होना भी सरकारी धन से लाभ को दर्शाता है। 

ये भी पढ़ें- हथेली की ये रेखा बताती है कैसा रहेगा आपका विवाह और प्रेम प्रसंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं जिनकी हथेली में गुरु पर्वत ज्यादा उभरा हुआ होता है वह अहंकारी होते हैं। हथेली पर उभरे हुए गुरु पर्वत वाले व्यक्तियों में बुद्घि और ज्ञान का अभिमान होता है। गुरु पर्वत हथेली में तर्जनी उंगली के नीचे होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें