फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी एक जगह नहीं टिक पाते? ये तिल है इसका कारण

Thu, 05 Oct 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 4
कई बार आप आपको भी लगता होगा कि आप एक जगह स्थिर नहीं रह पा रहे हैं। बिना किसी वजह से भटक रहे हैं। आज इस शहर तो कल किसी और शहर। किसी भी एक जगह नहीं टिक पा रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसका जिम्मेदार आपके शरीर पर मौजूद एक तिल हो सकता है। जो आपको भटका रहा है। कभी ये यात्रा आपको लाभ देती है और कई बार इसकी वजह से मुसीबतों में भी पड़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें- हथेली की ये रेखा बताती है कैसा रहेगा आपका विवाह और प्रेम प्रसंग
विज्ञापन

2 of 4
समुद्र विज्ञान के अनुसार जिनके पांवों में तिल का निशान होता है, उन्हें अपने जीवन में काफी यात्रा करनी पड़ती है। दाएं पांव की एड़ी या अंगूठे पर तिल होना शुभ माना जाता है। समुद्र शास्‍त्र के अनुसार ऐसे लोग विदेश यात्रा करते हैं। वहीं अगर तिल बाएं पांव में हो तो ऐसे व्यक्ति बिना उद्देश्य जहां-तहां भटकते रहते हैं। गैर जरूरी विषयों में इनका धन व्यय होता है।
विज्ञापन

3 of 4
जिस व्यक्ति के पीठ पर तिल होता है,  उन्हें मौज की जिन्दगी जीना पसंद होता है। ये नई-नई जगहों को देखना चाहते हैं। अपनी इस प्रवृति के चलते वे नई-नई जगहों पर घूमते रहते हैं। इस स्वभाव के कारण अच्छी कमाई होने  के बावजूद ये लोग अधिक संचय नहीं कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें- कहीं आपके घर से भी तो नहीं आती ऐसी आवाजें, बन सकते हैं मालामाल
विज्ञापन

4 of 4
नाक के दायीं तरफ अगर तिल का चिन्ह हो तो इसे शुभ माना जाता है, मगर साथ ही यात्राएं भी करनी पड़ती हैं। यह तिल बताता है कि व्यक्ति जिन लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास करेगा। उसमें सफलता मिलेगी, लेकिन ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत सी यात्राएं करनी पड़ती है। भौहों के दाहिने ओर तथा दांयीं पसली के नीचे तिल होने पर व्यक्ति विदेश व्यापार से काफी धन कमाता है इसके लिए उसे विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें