धनवान बनना भला कौन नहीं चाहता लेकिन चाहत उसी की पूरी होती है जो ऊपर से अपने भाग्य में धन लेकर आया हो। अगर आपके भाग्य में धन है तो आप कैसे भी करके अपनी चाहत पूरी कर ही लेते हैं और इसमें आपको कुदरत भी पूरा सहयोग करती है क्योंकि कुदरत आपको वह सब कुछ देना चाहती है क्योंकि आप अपने पूर्व कर्मों से उस चीज को पाने के हकदार होते हैं।
जन्मपत्री हो या हस्तरेखा सभी कुदरत के उन्हीं फैसलों को बयां करते हैं। इसलिए अगर आपकी हथेली में ऐसे निशान नजर आते हैं तो यकीन मानिए आपको दौलतमंद बनने से कोई रोक नहीं सकता क्योंकि यह कुदरत का फैसला है।