Meaning Of M Letter In Palmistry: हमारी हथेली पर मौजूद हर छोटी बड़ी रेखा हमारे भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हस्तरेखा विज्ञान की मदद से हम अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हमारी हथेली पर मौजूद रेखाओं का गहराई से अध्ययन किया जाता है, जिसकी सहायता से कई सवालों का जवाब जाना जा सकता है, जैसे कोई व्यक्ति पढ़ाई में कितना एक्सपर्ट होगा? कोई इंसान कितना अमीर होगा? या किसी के जीवन में कितनी मुश्किलें आ सकती हैं? हमारी हस्तरेखा हमारे कर्म, भाग्य, और जीवन के उतार-चढ़ाव को भी दर्शाते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों की हथेली पर रेखाओं से 'M' बनता नजर आता है, उनके जीवन में कभी भी पैसे और शोहरत की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि हथेली पर ये 'M' का निशान कहां बनता है और आप इसे कैसे देख सकते हैं।