फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के किस अंग पर तिल होने का क्या होता है मतलब, यहां जानिए

Fri, 17 Apr 2020 08:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
समुद्रशास्त्र में शरीर पर बने हर एक तिल का अपना महत्व होता है
 हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल जरूर बना होता है। समय के साथ ये तिल शरीर पर बनते और मिटते रहते हैं। समुद्रशास्त्र में शरीर पर बने हर एक तिल का अपना महत्व होता है। ये तिल शरीर में अलग-अलग जगह में होने पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम देते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार तिल के माध्यम से किसी व्यक्ति के भाग्य और जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। आइए जानते हैं शरीर के अलग-अलग हिस्सों में बने तिल का क्या मतलब होता है।
विज्ञापन

2 of 7
palmistry
जिस किसी के कंधे पर तिल बना हुआ होता है उसे अपने जीवन में बहुत मान-सम्मान मिलता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 7
तलवे पर तिल
अगर किसी व्यक्ति के पैर के तलवे में तिल बना हुआ होता है तो ऐसा व्यक्ति देश-विदेश की यात्रा करता है।

4 of 7
तिल
समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के कमर पर बने तिल को अशुभ माना जाता है। कमर पर तिल होने पर व्यक्ति हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा पैसों की कमी रहती है। अपनी जररूतों को पूरा करने के लिए ऐसे व्यक्ति हमेशा दूसरों से उधार लेकर अपनी जरूरत की चीजें पूरी करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
तिल
जब किसी व्यक्ति के हाथ की बाजू के पास तिल बना हो तो यह उस व्यक्ति के लिए सौभाग्य और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में उच्च पदों पर आसीन होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नाभी के नीचे तिल - फोटो : social media
पेट के मध्य में अगर तिल बना हुआ होता है तो ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति बहुत ही संपन्न और भाग्यशाली रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छाती पर तिल - फोटो : social media
किसी व्यक्ति के सीने में अगर कोई तिल बना हुआ होता है तो यह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही धनवान और समृद्धिशाली होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें