फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली देखकर जानें डॉक्टर, इंजीनियर या एक्टर बनेंगे

Thu, 10 Mar 2016 01:37 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हस्‍तरेखा कैर‌ियर
अपने कैर‌ियर को लेकर हर कोई च‌िंत‌ित होता है तो जा‌ह‌िर सी बात है क‌ि आप भी च‌िंत‌ित होंगे। लेक‌िन च‌िंता से कोई पर‌िणाम नहीं म‌िलता है आप अपनी हथेली की बनावट और कुछ रेखाओं को ठीक से देखें तो यह जान सकते हैं क‌ि आपके ल‌िए क‌िस क्षेत्र में कैर‌ियर बनाना आसान और लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन

2 of 6
हस्‍तरेखा कैर‌ियर
समुद्रशास्‍त्र के अनुसार ज‌िस व्यक्त‌ि की हथेली में गुरु पर्वत उन्नत होता है, सूर्य रेखा और भाग्य रेखा सीधी और स्पष्ट होती वह सरकारी क्षेत्र में उच्चाध‌िकारी होते हैं। ऐसे व्यक्त‌ि प्रशासन‌िक सेवा के ल‌िए प्रयास कर सकते हैं, इन्हें कामयाबी म‌िलती है। इस तस्वीर में 1 नंबर पर गुरु पर्वत, 2 नंबर पर भाग्य रेखा और 3 नंबर पर सूर्य रेखा देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हस्‍तरेखा च‌िक‌ित्‍सक
उंगल‌ियां लंबी हैं और बुध पर्वत उभरा हुआ हुआ ज‌िस पर तीन खड़ी रेखाएं हो। इसके साथ ही सूर्य पर्वत गहरी पतली हो। शुक्र और चन्द्र प्रर्वत पर कोई अशुभ च‌िन्ह न हों साथ ही हृदय और मस्त‌िष्क रेखा स्पष्ट हो तब व्यक्त‌ि च‌िक‌ित्सा के क्षेत्र में सफल होता है। इस तस्वीर में नंबर 1 पर बुध, 2 पर सूर्य रेखा और पर्वत, 3 पर मस्त‌िष्क रेखा, 4 पर हृदय रेखा, 5 पर शुक्र पर्वत, 6 पर चन्द्र पर्वत देख‌िए।

4 of 6
हस्‍तरेखा कैर‌ियर
बाएं हाथ की तर्जनी और छोटी उंगली की अपेक्षा दाएं हाथ की तर्जनी और छोटी उंगली लंबी और मोटी है साथ ही सूर्य पर्वत और मंगल पर्वत उभरा हुआ है तो यह भी उच्चाध‌िकारी बनने के संकेत हैं। इस तस्वीर में नंबर 1 नंबर पर छोटी उंगली, 2 नंबर पर तर्जनी उंगली, 3 नंबर पर सूर्य पर्वत देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हस्‍तरेखा चन्‍द्र क्षेत्र
जो लोग अभ‌िनय के क्षेत्र में अपना कैर‌ियर बनाना चाहते हैं उन्हें देखना चाह‌िए क‌ि उनकी हथेली में मस्त‌िष्क रेखा बुध क्षेत्र पर समाप्त हो। शुक्र पर्वत पर त्र‌िकोण च‌िन्ह और चन्‍द्र पर्वत ऊंचा हो। अगर ऐसा है तो अभ‌िनय के क्षेत्र में सफल होंगे। इस तस्वीर में 1 नंबर चंद्र पर्वत और  2 नंबर पर मस्त‌िष्क रेखा है। चन्द्र पर्वत के ठीक सामने शुक्र पर्वत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हस्‍तरेखा कैर‌ियर
समुद्रशास्‍त्र के अनुसार हथेली में उंगल‌ियां आगे से गोलाई ल‌िए हों और चन्द्र और मंगल पर्वत उभरे हों तो व्यक्त‌ि सफल इंजीन‌ियर बनता है। इसके अलावा उंगल‌ियां मोटी और नोकदार हों। हथेली चौड़ी और अंगूठा छोटा और मजबूत तो व्यक्त‌ि इंजीन‌ियर बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें