फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के इन हिस्सों पर बना हुआ तिल व्यक्ति को बनता है धनवान

Mon, 12 Oct 2020 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
समुद्रशास्त्र में तिल का विशेष महत्व होता है
समुद्रशास्त्र में हथेली पर बनी हुई लकीरों और अलग-अलग तरह के निशानों से व्यक्ति के भाग्य, सेहत, जीवन, पारिवारिक स्थित और स्वभाव के बारे में काफी जानकारियां प्राप्त होती हैं। हथेली पर बनी लकीरों के अलावा व्यक्ति के शरीर के अलग हिस्सों में तिल भी बने हुए होते हैं जिनका समुद्रशास्त्र में विशेष महत्व होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ हिस्से में बने कुछ तिल जहां शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ को अशुभ भी माना गया है। आइए जानते हैं शरीर के हिस्सों में बने तिल का क्या होता है मतलब...  
विज्ञापन

2 of 6
palmistry
1. पीठ पर बना तिल
 कई लोगों के पीठ में तिल बना हुआ होता है। यह तिल आकार में छोटा या बड़ा दोनों तरह का हो सकता है। ऐसे में जिन लोगों के पीठ में तिल बना होता है वे काफी आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही कम समय में शिखर तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नाभी के नीचे तिल - फोटो : social media
2. पेट पर बना तिल
 कुछ लोगों के पेट पर तिल बने हुए होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार पेट पर तिल का होना अच्छा संकेत नहीं होता है। ऐसा व्यक्ति ज्यादा बीमार और खर्चीला होता है। ऐसे व्यक्ति के पास पैसा बहुत ही कम टिकता है। 

4 of 6
हथेली पर तिल - फोटो : social media
3. हथेली पर बना तिल
जिन लोगों को हथेली के बीच में किसी प्रकार तिल बना होता है और मुट्ठी को बंद करने पर वह तिल छिप जाता है वह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के पास धन कम मेहनत करने पर भी आता है।
विज्ञापन

5 of 6
mole on lips - फोटो : Social media
4. होठ पर बना तिल
 होठों पर बना तिल व्यक्ति को काफी सुख-समृद्धि से संपन्न बनाता है। ऐसे लोग दूसरे की मदद से काफी पैसा बनाते हैं और ऐशो आराम से अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
palmistry
6.गुरु पर्वत पर बना तिल
अगर आपकी हथेली पर गुरु पर्वत के ऊपर तिल बना हुआ हो तो इसका मतलब आपके जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी। ऐसे लोगों का जीवन सुख और समृद्धि के साथ बीतता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें