Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए अनुकूल प्रभावों वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ अच्छे मौके प्राप्त होंगे। आप घर से दूर की यात्रा कर सकते हैं। माता पिता या उनके जैसे कोई आपसे जुड़ सकते हैं। अपने व्यापार का विस्तार करने और कुछ नया सीखने को मौके मिलेगा। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अचानक कोई समस्या आ सकती है किंतु आप उसका सामना अच्छे से करेंगे। दिन का आरम्भ सकारात्मकता से होगा। आज का दिन गतिशीत है जिसमें आप ऊर्जा का सही प्रयोग करेंगे। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आपको लॉटरी, सरप्राइज़ या अप्रत्याशित तरीके से कोई उपहार मिल सकता है। इस कारण से आप पूरे दिन खुशियां मनाएंगे। कामकाज के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला होगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आप आपको ज्यादा तनाव से बचना होगा और आराम करें। इस तरह से आप अपने आपको जीवन के सुखों में शामिल कर सकते है। नौकरी के सिलसिले में आप कहीं दूर की यात्रा कर सकते हैं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
एक बड़ी खरीद के लिए आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने विचारों को शेयर करें और प्रियजनों द्वारा दी गई सलाह को सुनें। व्यापारिक समझौते के लिए यह एक अच्छा समय है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
व्यापारिक समझौते के लिए यह एक अच्छा समय है। जीवन उन लोगों के लिए एक उत्सव है जो इसे सही से जीते हैं। आज प्रियजनों के साथ समय बिताने से सारा ध्यान संबंधों और आपसी सामंजस्य पर केंद्रित रहेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
नया प्रशिक्षण शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है। लंबी अवधि में प्रयास लाभदायक साबित हो सकते हैं। अपनी नौकरी पर ध्यान दें और एक साथ कई गतिविधियों से बचें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
कार्यस्थल पर आपकी कूटनीति अच्छे परिणाम देगी। आपकी कड़ी मेहनत नोटिस की जा रही हैं, जिसका फल आपको जल्द ही मिलने वाला हैं। पदोन्नति या इस बदलाव का मज़ा लें, किंतु अपनी कमाई को सोच समझ कर खर्चें। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक 9
अपनी कड़ी मेहनत से मिली प्रशंसा की रौशनी का मज़ा लें। जिंदगी में आये उतार-चढ़ाव आपको यह बताएंगे कि लोगों के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं। अगर आप असहाय महसूस कर रहे है तो अपने प्रियजनों की सहायता लें। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी