Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
करियर में बदलाव हो सकता है और आर्थिक दबावों को भी महसूस करेंगे। दुर्घटना, चोट या बीमारी से बचने के लिए ध्यान से यात्रा करें। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
वित्तीय सुरक्षा आज आपकी सूची में पहले नंबर पर रहेगी। अगर आप व्यापार में कोई जोखिम लेने वाले है तो सोच समझ कर ही निर्णय लें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
शैक्षिक या आध्यात्मिक रुचि को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही एक छोटी यात्रा, सम्भव है। कला या संगीत के माध्यम से दूसरों के साथ अपनी अंतर्दृष्टि साझा करें। शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
हाल की यात्रा की योजनाएँ विफल हो जाने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है, लेकिन आप जल्द ही इस धन की भरपाई कर लेंगे। शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
जो राज आपको परेशान कर रहा है , उसे परिवार के साथ साझा करने की ज़रूरत है। ऐसे वातावरण से निकलने का प्रयास करें जो आपको या आपके प्रियजनों को परेशान कर रहा है। शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं शुभ अंक-25
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा