फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 6 December: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 06 Dec 2022 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज आपके ऊपर शत्रु हावी रह सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
जो लोग धार्मिक स्वभाव के हैं आज उनको आध्यात्मिक क्षेत्र में फायदा होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। इस कारण से दिन शानदार तरीके से बीतेगा।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नारंगी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे सकता है। लेकिन कुछ बनते हुए काम अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत जारी रखें पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
पारिवारिक जीवन बेहतर बनेगा और घर में सुख शांति आएगी। वहीं कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपको अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपका मन भटक सकता है। आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी।  लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आप संपत्ति खरीदने की दिशा में कोई प्रयास कर सकते हैं। जिसमें आप काफी हद तक सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और प्यार भरी बातों से अपने प्रियतम का मन मोह लेंगे।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं उनके कार्यक्षेत्र में स्थितियां पक्ष में रहेंगी। ख़र्च अधिक रहेंगे। कोई ऐसी बात ना कहें, जो आपके प्रियतम को बुरी लगे। कार्य क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। सेहत में गिरावट और दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- गुलाबी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज आप जिस कार्य में हाथ लगाएंगे उसमें आपको  सफलता मिलेगी। हालांकि वाणी में कड़वाहट काम खराब भी कर सकती है, इस पर ध्यान दें। परिवार में कुछ लोगों की नाराज़गी आपको परेशान करेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए ठीक तरह से बीतेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- हरा 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। पूरा दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और आप भाग्य के भरोसे दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से आज प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें