फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 03 December 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 03 Dec 2021 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक 1
आज के दिन आप व्यापार में कठिन फैसले लेंगे जिनका परिणाम आगे चलकर अच्छा रहेगा। नई नौकरी का आवेदन दे सकते हैं।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
आज के दिन आपको एक साथ पार्टियों और समारोहों में भाग लें सकते हैं। जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक- 41
शुभ रंग – भूरा

4 of 10
number
अंक 3
वित्तीय मामलों के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम के लिए बेहतर दिन है। घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है। व्यापार और नौकरी में तरक्की हो सकती है। चतुर व्यक्ति आपकी बुद्धिमता की परीक्षा ले सकते हैं। आपकी चिंता कम होंगी और खासकर बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग –  नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आर्थिक लिहाज से दिन बढ़िया बीतेगा। कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। ज्ञानार्जन के लिए यात्रा पर जा सकते है। आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट न करें। यात्राओं में व्यस्त रहने की वजह से परिवार में दूरियां बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
शुक्रवार का दिन आपके लिए धन प्राप्ति का दिन साबित होने जा रहा है। परिवार के साथ शाम को घूमने के लिए समय निकाले। प्रियजन के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी वह आज दूर हो जाएगी। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – बैंगनी

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
नौकरी में तरक्की और सफलता प्राप्त करने का दिन है। संपत्ति में निवेश आर्थिक मामलों में स्थिति आप के पक्ष में रहेगी। धर्म कर्म आदि कार्यों में आपका रूझान बढ़ेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सफेद

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
आपको आज अचानक से कहीं कोई बड़ा फायदा होते दिख रहा है। आपके घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है जिसके साथ बैठकर योजनाएं बना सकते हैं।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आज पति-पत्नी के बीच मतभेद समाप्त हो सकता है। आप मेहनत खूब करेंगे लेकिन आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होगा।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें