Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक 1
धन अधिक व्यय होगा। भौतिक और आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। आप वर्तमान परिस्थिति को लेकर बेचैन रहेंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक 2
आज आपका मन बेचैन रहेगा। भावनाएं आप पर हावी रह सकती है। बेतुका खर्च करने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। शत्रुओं से सावधान रहें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम
4 of 10
number
अंक 3
परिवार से सम्पत्ति बंटवारे या लेन-देन सम्बन्धी विवाद हो सकता है। यात्रा से पूरी तरह परहेज करें। नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों में बाधा डाल सकती है। अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग– हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
पारिवारिक समारोह में भाग ले सकते हैं। बेहतरी के लिए बदलाव पर विचार करें। आने वाले समय में प्रमोशन तय है। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने का समय है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक 5
वाहन चलाते समय नियमों का विशेष ध्यान रखें। कार्य-व्यापार के लिए दिन उत्तम रहेगा। घर परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अहंकार आपके पारिवारिक संबंध को खराब कर सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – भूरा
8 of 10
number
अंक 7
नौकरी में सामान्य परिणाम मिलेंगे। अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – पीला
9 of 10
number
- फोटो : number
अंक 8
घर में शुभ कार्य सम्पन्न होगा। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। घर के खर्चों को लेकर उलझन हो सकती है। कोर्ट- कचहरी के केस सम्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – आसमानी
अंक 9
समय आपके पक्ष में है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। बॉस के आदेश को पूरा करने की कोशिश करें। धन का संचय हो सकता है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला