फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 28 जून 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 28 Jun 2021 06:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 9
अंक 1
आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। सिर दर्द जैसी समस्या रह सकती है। आस-पास के लोगों को आकर्षित करेंगे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 9
number
अंक- 2
इस समय कोई रचनात्मक कार्य संपन्न हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, तो असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।  
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन

4 of 9
number
अंक- 3
धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, जिससे आप असहज महसूस करेंगे। मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती हैं।  
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 9
अंक- 4
आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में रूकावटें रहेंगी। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- सिलवर
विज्ञापन

6 of 9
अंक- 5
अपनी सेहत का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप योग तथा मनोरंजन का सहारा लें, इससे आप मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकते हैं। शादीशुदा जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

7 of 9
अंक- 6
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां शामिल होंगी। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दे पाएंगे। शारीरिक कष्ट के योग भी बन रहें हैं। आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। 
शुभ अंक- 4 
शुभ रंग- पीला

8 of 9
अंक- 7
नौकरी-पेशा लोगों को बॉस की डांट-फटकार का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। 
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

9 of 9
अंक- 9 
आज अधिक व्यस्तता के कारण आप स्वयं व परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे रिश्तों में तनाव रहेगा। भाईयों के साथ मनमुटाव रह सकता है। वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी बिखेरेंगे। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें