फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 24 march 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 24 Mar 2022 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल: कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। आज आपका समय आत्मबल बढ़ाने का है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।  - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। आज आपका समय आत्मबल बढ़ाने का है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
कार्य-व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम से पारिवारिक जीवन व प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित कर लेंगे। किसी मित्र की तरफ मदद करने का हाथ बढ़ा सकते हैं। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आर्थिक हानि के संकेत हैं। इसलिए सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति में सुधर आने के संकेत।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
बच्चों की सेहत में बदलाव आ सकता है। आपके उच्च अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें, लाभ मिलेगा। गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। इससे आपको खुशियां मिलेगी।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और विदेशी शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कागजात सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित रहेगा। 
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
दिन सामान्य रहेगा। अपनी वाणी में नियंत्रण में रखें और क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके ही उत्तर दें। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7
राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुके हुए मामले हल हो सकते हैं। परिवार की जरूरतों की तरफ ध्यान दें और उनके सुख-दुख के भागीदारी बनें। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- नीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
दिन सामान्य रहेगा। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर विशेष ध्यान दें, खर्च कम करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रहेगा। कारोबार में घाटा होने की संभावना है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपको हानि होने की संभावना है। आपको इससे बचना होगा। आर्थिक रूप से कोई नया कार्य न शुरू करें। व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपकी उन्नति हो सकती है ।
शुभ अंक -12
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें