फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 23 जुलाई 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 23 Jul 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज एक ओर जहां आप आप अपने करियर में उपलब्धियों को पाने की कोशिश करेंगे। वहीं दूसरी ओर घरेलू दायित्वों के लिए प्रयासरत रहेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है। आपकी जीवनशैली सुधरेगी। आपको थोड़ा स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए। आंख, कान अथवा नाम संबंधी समस्या हो सकती है।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – जामुनी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रह सकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपके और आपके परिवार के हित में होगा। खेल में आप आगे बढ़ सकते हैं। अपनी आदतों एवं वाणी पर संयम रखें। घर में सास-बहू के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - सफेद 

4 of 10
number
अंक – 3
आपके करियर से संबंन्धित प्रक्रिया आगे बढ़ेगी व सफलता की ओर ले जाएगी। किसी नए कार्य को करने का अच्छा दिन है। प्रेमजीवन में प्रेमिका से मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। कानूनी मामलों में जीत हो सकती है। जीवनशैली में बदलाव व तरक्की लाएगा। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
काम काज में ऊर्जावान होंगे। दर्द और पीड़ादायक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर सोच समझकर करें। पहले सावधानीपूर्वक पढ़ें, फिर हस्ताक्षर करें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर हो सकते हैं। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बैठेगा। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज का समय आपके लिए ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप रहेगा। पड़ोसी से संबंध बिगड़ सकता है। आज आप अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस पार्टनर के संग बिजनेस में तालमेल बिठा पाएंगे। किसी मित्र से खास मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
कार्यक्षेत्र की दिशा में अच्छा कार्य करेंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। आपको व्यावसायिक और निजी अनुबन्धों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इसके साथ ही मानवीय सेवा में आपका मन लगेगा। शांत मन के साथ समय घर-परिवार, पड़ोस और समाज के बीच खुशी एवं शांति का महौल रहेगा। 
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – गोल्डन

8 of 10
number
अंक – 7
आज आपके व्यापार में लाभ के आसार बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। जो भी कार्य आपने सोच रखें हैं, वह इस समय बहुत ही शांतिपूर्वक सम्पन्न होंगे। आप अपने बच्चों के साथ व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके मन को बहुत सुकून मिलेगा। लेकिन बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - नीला

9 of 10
number
अंक – 8
सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता या पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति बनेगी। आर्थिक दिशा में उठाया गया कदम आपके हित में हो सकता है। लेकिन किसी भी निर्णय को लेने से पहले एकबार उसमें पुनर्विचार अवश्य करें। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - सिल्वर 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
काम के सिलसिले में आपको बहार जाना पड़ सकता है। यात्रा आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। आपके कार्य का पूरा श्रेय मिलेगा। आपकी यश, कीर्ति बढ़ेगी। सिर दर्द की परेशनी हो सकती है। सगाई संबंध टूटने के भी आसार हैं। 
शुभ अंक – 40
शुभ रंग – पीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें