फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 23 April 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 23 Apr 2023 08:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
23 April Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
इस समय आपके दिमाग में केवल धन है। आप भौतिक चीजों जैसे फैशन और आभूषणों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ भोजन करने की ख़ुशी का मज़ा लें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अच्छे से तैयार हो कर किसी शो या कॉन्सर्ट में जाने का भी योग है। आज आपको यह सन्देश मिलेगा कि केवल धन खुशियों की चाबी नहीं है। कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आध्यात्मिक मामले अभी आपके दिमाग में है। आप कुछ जवाबो को ढूंढ रहे हैं और अपने सपने या अवचेतना को खोज रहे हैं। बुजुर्गों को नजरअंदाज न करें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
यह समझें कि स्वास्थ्य आपके और आपके शरीर के बीच का रिश्ता है। तर्क या मतभेद आपके रिश्ते को हानि पहुंचा सकते है। जिस भी कला और तकनीक को आप सीखना चाहते है, उसे लक्ष्य बनाना आपको पूर्णता प्रदान करेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
दोस्तों और भाई-बहनों के साथ वक्त बिताने के बाद आप अकेलेपन और अवरोध की भावना से मुक्त महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों का मज़ा लें। दुर्घटना या चोरी से बचने से लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
स्वास्थ्य समस्याओं को आपके ध्यान की ज़रूरत होगी, ऐसे में डॉक्टर से मिलें और आराम करें। भौतिक सुरक्षा आपको परेशान नहीं करेगी बल्कि आज लोगों से जुड़ना आपकी प्राथमिकता होगी। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
स्वास्थ्य समस्याओं को आपके ध्यान की ज़रूरत होगी, ऐसे में डॉक्टर से मिलें और आराम करें। भौतिक सुरक्षा आपको परेशान नहीं करेगी बल्कि आज लोगों से जुड़ना आपकी प्राथमिकता होगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपका नेतृत्व कौशल और करिश्मा आपके आसपास के लोगों द्वारा नोटिस किया गया है, जो आपको समाज और काम पर लोकप्रिय बना रहा है। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और जल्द ही पुरस्कार भी मिलेगा
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपके प्यार भरे जीवन में समस्याएं अधिक ध्यान और बातचीत द्वारा हल की जा सकती हैं। आज आप जीवन की सुंदरता का मज़ा लेने के मूड में हैं।अपने दोस्तों और परिवार के साथ रहेंगे और जीवन के अच्छे पलों को याद करेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें