फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 22 Jun 2024 08:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
22 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आप अपने बेसिक कार्य और तकनीकों पर नजर रखेंगे ताकि अपने करियर को आगे ले जाएँ। अगर आगे शिक्षा पाना चाहते हैं तो उसमे अभी व्यवधान की संभावना है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
जीवन में आया अप्रत्याशित परिवर्तन आज आपको चिंतित करेगा। अतिरिक्त काम आपकी बहुमूल्य छुट्टियों को स्थगित करने के लिए मजबूर कर सकता है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपमें से कुछ लोगों को आज नए और रोचक व्यक्ति से मिलने का मौका भी मिलेगा। व्यावसायिक परेशानी को लाभ में परिवर्तित करने के लिए आपको अगर आज छोटी यात्रा करनी पड़े तो पीछे न हटें। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
कला से सम्बन्धित क्षेत्र में भी आपकी तरक्की की संभावना है जैसे नृत्य या संगीत। उन्नति के लिए भाई-बहनों या सह कार्यकर्ता की मदद लेनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
वित्त या बैंकिंग पेशे से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन जूनून, ऊर्जा और नया जोश ले कर आया है जहाँ सफलता आपका पीछा कर रही है। अपने अच्छे विचारों और आचरण से आप सबके दिलों में जगह बना लेंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
दोस्तों से मिलना और समय बिताना आपकी प्राथमिकता हैं। अपने बुजुर्गों के ज्ञान से कुछ सीखें और जानें कि आपको जीवन में वास्तव में क्या चाहिए। आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। धन व्यय करने में थोड़ा सावधानी बरते क्योंकि सितारों के अनुसार नुकसान व धोखाधड़ी की संभावना है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
जीवनशैली में बदलाव समय की मांग है जिससे आप तनाव और डर से मुक्ति पाएंगे। आपका हर स्वप्न पूरा होगा बस आत्मविश्वास से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
एक नए रिश्ते की भी संभावना है इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। आपका कूल रवैया और मच्योर स्वभाव आपको आकर्षण का केंद्र बनाएगा। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें