फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 21 march 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 21 Mar 2022 06:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टर या हॉस्पिटल जा सकते हैं। आराम करें और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समय निकालें। अपने भय का सामना करें और कोई भी निर्णय समझदारी से लें।
शुभ अंक-11 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। पुराने संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है।  केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अचानक कोई घरेलू परेशानी पैदा हो सकती है, जो किसी चोरी या दुर्घटना के कारण होगी। यह अस्थायी नुकसान है क्योंकि जल्द ही भाग्य आपके साथ होगा। अपने दोस्त या भाई के साथ खाली समय का आनंद लें। 
शुभ अंक- 17  
शुभ रंग- काला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
लोग यह जानते है कि आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा। अपना ध्यान केंद्रित कर के हर काम को जल्द से जल्द समाप्त करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है। नई मिली प्रसिद्धि और पहचान का मज़ा लें। घरेलू मामलों के प्रति सावधान रहें। किसी खास रिश्ते या बच्चों को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते है। उबाऊ और थका देने वाले कामों को छोड़ें व कुछ रोमांचक और मनोरंजक काम करें। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आत्मनिरीक्षण के लिए आज का दिन उपयुक्त है और यह मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने और परिवार व  दुनिया के बीच में संतुलन बनाने से संभव होगा। अपने स्वाथ्य पर ध्यान दें और आराम करें। 
शुभ अंक-18 
शुभ रंग-गुलाबी 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
किसी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें। कोई दिव्य शक्ति आपको इशारा करेगी, जिससे आपको किसी दुःख या नुकसान के बारे में जानने का मार्ग मिलेगा। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
यात्रा में परेशानी की सम्भावना है इसलिए सोचसमझ कर योजना बनाएं। लोग आपकी संगति का आनंद लेते है और आज आपकी काम के प्रति कुशलता की मांग रहेगी। अपने उज्ज्वल विचारों से आप अपनी ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की समस्याओं को भी हल करेंगे।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें