फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 21 जून 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 21 Jun 2021 06:33 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है। आपको ज्ञान बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आपको प्रभावित करेंगी। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- हरा


विज्ञापन

3 of 10
अंक - 2
अधूरे कामकाज पूरे होंगे। दिमाग में शांति और मन प्रसन्न रहेगा। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। सिर दर्द जैसी समस्या रह सकती है। आस-पास के लोगों को आकर्षित करेंगे। 
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- मेजन्टा

4 of 10
अंक - 3
ऑफिस में पूरा जोश और उत्साह रहेगा। अधिक व्यस्तता के कारण आप स्वयं व परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे रिश्तों में तनाव रहेगा। भाईयों के साथ मनमुटाव रह सकता है। वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी बिखेरेंगे। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
अंक - 4
धन लाभ मिलने की संभावना है। शारीरिक कष्ट के योग भी बन रहें हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है।  
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती हैं। निजी जीवन में मधुरता आएगी। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।  
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में रूकावटें रहेंगी। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें। 
शुभ अंक- 4 
शुभ रंग- पीला

8 of 10
अंक - 7
आज का समय व्यवसाय को आगे बढ़ाने का है और आप काफी हद तक सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डाट-फटकार का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

9 of 10
अंक - 8
नए काम की शुरूआत हो सकती है। इसमें कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, तो असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
अंक - 9
आज सुबह योग-आसन कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मायूसी हाथ लग सकती है। लेकिन फिर धैर्य रखें।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें